
महिला नक्सली कमांडर गिरफ्तार, गोलीबारी और विस्फोट करने में हैं माहिर
(दरभंगा,औरंगाबाद): सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में एक खूंखार महिला नक्सली कमांडर को बिहार के औरंगाबाद जिले में गिरफ्तार किया गया है। उससे सघन पूछताछ की जा रही है। वह इंसास रायफल से गोलियां दागने में माहिर बताई जा रही है।
मदनपुर के लंगुराही से पकड़ी गई
एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को हार्डकोर नक्सली पुष्पा उर्फ गोरी के लंगुराही गांव में मौजूद होने की सूचना मिली थी। कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के 152 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में उसे मदनपुर थाने के लंगुराही गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुष्पा रामसूचित भोक्ता की बेटी है। वह इंसास रायफल लेकर नक्सली संतोष यादव के साथ सरेआम घूमती पाई गई।
बीजेपी एमएलसी का घर उड़ाया था
पकड़ी गई नक्सली कमांडर पुष्पा उर्फ गोरी ने आमस का सोलर प्लांट 2017 में विस्फोट कर उड़ा दिया था। सुदीबिगहा गांव में भाजपा एमएलसी राजन कुमार का घर भी उसने विस्फोट कर उड़ा दिया था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में संगीन अपराध के आठ मामले दर्ज हैं। पननगांव के संतोष भोक्ता ने उसके खिलाफ अपहरण कर जबरन शादी कराने की शिकायत भी दर्ज़ करा रखी थी। पुलिस इस मामले में उसकी सघन तलाश कर रही थी।
पुलिस को है उसके कई साथियों की तलाश
एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के अनुसार कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। ये मदनपुर के आसपास जंगलों में छिपे बताए गए हैं। उसके आठ साथी इन इलाकों में डेरा डाले बताएं जा रहे हैं। मदनपुर, ओबरा, देव आदि कई इलाके नक्सली उग्रवाद के चपेट में हैं। लॉकडाउन के बाद ये अपनी गतिविधियों को बढ़ाने में जुट गए हैं। गिरफ्तार नक्सली से सुरक्षा बल और पुलिस संयुक्त रूप से सघन पूछताछ कर रही है।
Published on:
12 Jun 2020 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
दरभंगा
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
