करीब 5 साल पहले लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपए की लागत से बस स्टैंड से लेकर ग्वालियर झांसी हाईवे को जोडऩे वाले इस झांसी बाइपास रोड का निर्माण कराया था । इस रोड पर पानी के तमाम लीकेज रहते हैं। लिहाजा रोड कई बार बनाई , कई बार बेकार हुई। अब जबकि सडक़ को 5 साल हो चुके हैं ऐसे में चलने लायक नहीं बची। देखा जा सकता है कि चाहे वह बस स्टैंड के पास वाला इलाका हो या सीता सागर के किनारे ,रतन होटल के पास या फिल्टर प्लांट के पास। हर जगह स्थिति यह है कि 2 से 4फीट लंबे और 1 से 2 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई स्थान पर तो स्थिति यह है कि वाहन बड़े वाहन निकल ही नहीं पाते।