
सावधान : अपरिचित वीडियो कॉल उठाया तो बन जाएंगे शिकार
सावधान : अपरिचित वीडियो कॉल उठाया तो बन जाएंगे शिकार
दतिया। सायबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका निकाला है। इन दिनों सायबर अपराधियों का गिरोह लोगो को अश्लीलता में फंसाकर उन्हे बदनाम करने के धमकी देकर पैसा ऐंठने में लगा है। जालसाज लड़कियों एवं लड़कों के माध्यम से न्यूड (निर्वस्त्र) वीडियो कॉल कर रहे है।
जालसाज कॉल करते समय यह ध्यान रखते हैं कि वीडियो कॉल में सामने लड़का है तो तुरंत लडकी का निर्वस्त्र वीडियो सामने आने लगता है और अगर सामने कोई लड़की या महिला है तो लड़के का निर्वस्त्र वीडियो सामने आता है। आपके कॉल उठाने पर आपका चेहरा देखकर रिकॉर्डिंग चालू हो जाती है। जब तक आप कुछ जालसाज अपना काम कर चुके होते हैं। थोड़ी देर में आपके पास एक एडिट की हुई वीडियो आएगी जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको यह वीडियो भेज कर वायरल करने की धमकी दी जाएगी और पैसे ऐंठे जाएंगे। जिले में कई लोग इस जालसाजी का शिकार हो चुके हैं और बदनामी के डर से पुलिस को भी अपनी पीड़ा नहीं बता पा रहे हैं। लोगों के पास पैसे ऐंठने के लिए फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी की आईडी भेजी गई। कुछ लोगों ने जब इस बारे में पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी तो जालसाजों ने वो नंबर ब्लॉक कर दिए जिन नंबरों से उनके पास फोन आ रहे थे।
कई लोग हो चुके हैं सेक्सटॉर्सन का शिकार
तकनीकि भाषा में इस तरह की घटनाओं को सेक्सटॉर्शन या ई होरिंग कहा जाता है। इस तरह की घटनाओं के जिले में कई लोग शिकार हो चुके हैं, जिनमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां आदि शामिल हैं। महिलाएं बदनामी के डर से जालसाजों के शिकार में जल्दी फंस जाती हैं और ब्लेकमेलिंग का शिकार होती हैं। लोग बदनामी के डर से पुलिस को शिकायत नहीं करते।
केस 01
पहले युवती फिर फर्जी अधिकारी ने मांगे पैसे
शहर के बासन का पुरा निवासी रानू सेन के पास मोबाइल 9163639703 से वीडियो कॉल अया। कॉल रिसीव करने के बाद एक युवती अश्लील हरकतें करने लगी तो रानू ने फोन काट दिया। करीब आधा घंटे के बाद उसके बाद वीडियो आया और बदनामी से बचने के लिए पांच हजार रुपए की मांग की गई। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। रानू ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो दूसरे नंबर से एक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 9389943065 से कॉल कर खुद को सीबीआई सायबर डिपार्टमेंट से बताते हुए शिकायत आने के बारे में बताया और मदद के एवज में 15 हजार रुपए मांगे। रानू उसी समय कोतवाली पहुंचा और कोतवाली के बाहर से वीडियो कॉल कर कहा कि वह आपकी साहब से बात करवा रहा है। इसके बाद कॉल करने के बाद कॉल काट कर रानू के नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।
केस 02
महिला ने फोन उठाया तो लड़के ने की अश्लीलता कुछ दिन पहले एक महिला के नंबर पर आधी रात को 92 3064779141 से कॉल आया। महिला ने कॉल पति को बताया तो उसने इस तरह की घटनाओं को दिमाग में रख कर फ्रंट कैमरा बंद करके वीडियो कॉल उठाया। कॉल रिसीव होते ही एक लड़का अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने पति ने जब एफआईआर की धमकी दी तो बोला कि एक नहीं दो एफआईआर करा दो यह तो भाभी का नंबर है आप कॉल क्यों उठाते हो।
पुलिस सायबर क्राइम पर नजर रखे हुए है। लोगों को सायबर अपराधों से बचने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाते रहते हैं। वर्तमान में सायबर अपराध करने वाले नित्य नए तरीकों से लोगो को ठगने का प्रयास कर रहे है। काफी हद तक हम सायबर क्राइम पर नजर रखे हुए हैं
प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक
Published on:
07 Aug 2023 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
