7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : भांडेर विधानसभा में 73.07% मतदान, भाजपा का विजय रथ रोकना कांग्रेस के लिए चुनौती

दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट क्रमांक- 21 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए मतदान में 73.07 फीसदी फाइनल वोटिंग हुई है। यहां भाजपा ने घनश्याम पिरोनिया को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को चुनावी मैदान में उतारा है।

4 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : भांडेर विधानसभा में 73.07% मतदान, भाजपा का विजय रथ रोकना कांग्रेस के लिए चुनौती

मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाले दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां एक तरफ इस सीट पर घनश्याम पिरोनिया को अपना उम्मीदवार बनाकर उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है।

17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में भांडेर विधानसभा सीट पर 73.07 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 69.55 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 61.97 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद कमलनाथ और शिवराज ने जताया जनता का आभार, इस तरह दोनों ने कर दिया जीत का दावा

विधानसभा के समीकरण

2018 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा संतराम सिरोनिया ने जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी की रानी प्रजापति दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन साल 2020 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने रक्षा संतराम सिरोनिया को कंडीडेट बनाया और उन्होंने जीत हासिल की। ये भी बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा संतराम सिरोनिया 73,578 वोट पाकर विजयी हुए थे। वहीं बीजेपी की रानी प्रजापति 33, 682 वोट ही मिले थे। यहां हार जीत का अंतर 39, 896 वोटों का यानी 34.04 फीसद था। जबकि 2020 के उपचुनाव में रक्षा संतराम सिरोनिया बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : मेहगांव विधानसभा में भाजपा ने बागी को तो कांग्रेस ने पूर्व अफसर पर खेला दांव, जोरदार है टक्कर


जातिगत समीकरण

भांडेर विधानसभा का अगर हम जातीय समीकरण पर गौर करें तो यहां यादवों की संख्या 16.50 फीसद है, जबकि दांगी की संख्या 15.10 फीसद है। ठाकुर क्षत्रिय यहां पर 4 फीसद हैं। इसके अलावा मुस्लिम और ब्राह्मण की संख्या 9.50 फीसद है। वहीं अन्य समाज के लोग भी इसमें शामिल हैं। बता दें कि यहां पर एससी, ओबीसी जाट और कौरव सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : मुंगावली विधानसभा पर सिंधिया का प्रभाव, इस सीट पर 3 साल में 3 बार हुए चुनाव, जाने क्यों ?


भाजपा के घनश्याम पिरोनिया

भारतीय जनता पार्टी ने भांडेर विधानसभा सीट से घनश्याम पिरोनिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भाजपा से 33 साल बाद कांग्रेस जीत पाई थी अशोकनगर सीट, 2020 में फिर छिन गई, अब कौन जीतेगा ?


कांग्रेस के फूल सिंह बरैया

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भांडेर सीट से फूल सिंह बरैया को अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भिंड विधानसभा में इस बार रोचक है मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस ने बागियों पर खेला दांव


भांडेर विधानसभा के मतदाता

भांडेर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 14 हजार 135 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 359 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 47 हजार 776 है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : अंबाह सीट पर एससी का आरक्षण पर राजपूतों का होल्ड, तगड़ा होगा घमासान


विधानसभा की जनता की आवाज

- दतिया विधानसभा में जहां औद्योगिक इकाइयों की कमी होने के कारण क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसपर ध्यान देना चाहिए।

- यही कारण है कि जिले की बड़ी आबादी को रोजगार की तलाश में जिले, प्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक जाना पड़ता है।

- जिले के अंतर्गत आने वाले अकसर ग्रामीण क्षेत्रों सड़कें नहीं हैं या कमी है। इसके चलते जिले की बड़ी आबादी को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर किसी इमरजेंसी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है।

- जो गांव शिवपुरी से दतिया में शामिल हुए हैं उनकी विधानसभा करेरा है इस विधानसभा में पेयजल एक बड़ी समस्या है।

- अच्छे तकनीकी कॉलेजों की कमी होने के कारण जिले के बच्चों को बाहर पढ़ने जाना पड़ता है।

- भांडेर में सड़क और पानी की समस्या है। यहां बेरोजगारी भी युवाओं के लिए बड़ी चुनौती है।

- सेंवढ़ा विधानसभा में किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : सुमावली विधानसभा में इस बार कांटे की टक्कर, पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने


इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।