10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दतिया उपचुनाव: भाजपा से आशुतोष तिवारी उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा का नाम कटा

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया। नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चाओं पर लगा विराम।
2 min read
Google source verification
datia

BJP announced Ashutosh Tiwari as candidate for Datia by-election, आशुतोष तिवारी की फाइल फोटो (source- ashutosh tiwari facebook page)

Datia By Election: मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर है। बीजेपी ने दतिया उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। आशुतोष तिवारी मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री हैं और वो पूर्व अध्यक्ष एम.पी. हाउसिंग बोर्ड (केबिनेट मंत्री दर्जा) रह चुके हैं। पहले दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था, लेकिन अब भाजपा ने आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।

दावेदारों में शामिल नहीं थे आशुतोष

भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुके दतिया विधानसभा उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का नाम कटना सभी को हैरान कर गया। नरोत्तम मिश्रा इस उपचुनाव में सक्रिय हो चुके थे और कार्यकर्ताओं से भी लगातार मिलने लगे थे। भाजपा की ओर से भी पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट लगभग तय माना जा रहा था। नरोत्तम के अलावा भाजपा के दो नेता भी दावेदारों में शामिल थे। उनमें से अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नाम थे। लेकिन अंत समय तक पैनल में आशुतोष तिवारी का नाम शामिल नहीं था।

नरोत्तम मिश्रा ने खरीद लिया था नामांकन फार्म

दो दिन पहले ही पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीद लिया था। उनके नामांकन पत्र खरीदने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थी। सभी कंफर्म मानकर चल रहे थे कि उन्हें ही टिकट मिलने वाला है। हालांकि यह टिकट मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं मानी जा रही थी, लेकिन मजबूत दावेदारी के रूप में इसे देखा जा रहा था।

अब कांग्रेस उम्मीदवार का इंतजार

भाजपा की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अब सभी की निगाह कांग्रेस पर टिक गई है। कांग्रेस की ओर से माना जा रहा है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के परिवार से उनकी पत्नी या बेटे को मैदान में उतारा जा सकता है। इसके अलावा अन्य कांग्रेस नेता भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। संभवतः देर रात तक कांग्रेस भी अपने पत्ते खोल सकती है।

3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

दतिया उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2026 (सोमवार) निर्धारित की गई है। इसके बाद 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी। वहीं, उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को होगा, जबकि मतों की गणना 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को पूरी कर ली जाएगी।