दतिया

डॉ. नरोत्तम मिश्रा व अन्य बड़े नेताओं में उलझी नई कार्यकारिणी, बीजेपी में वर्चस्व की लड़ाई

BJP- मध्यप्रदेश बीजेपी में जहां नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नई प्रादेशिक कार्यकारिणी बनाने की कवायद में जुटे हैं वहीं कई जगहों पर अभी तक जिला व मंडल कार्यकारिणी तक का मामला उलझा पड़ा है। इनमें दतिया जिला भी शामिल है

2 min read
Jul 14, 2025
Datia BJP's new executive committee entangled between Dr. Narottam Mishra and other leaders- image patrika

BJP- मध्यप्रदेश बीजेपी में जहां नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नई प्रादेशिक कार्यकारिणी बनाने की कवायद में जुटे हैं वहीं कई जगहों पर अभी तक जिला व मंडल कार्यकारिणी तक का मामला उलझा पड़ा है। इनमें दतिया जिला भी शामिल है जहां भाजपा में गुटबाजी व समन्वय की कमी के कारण जिला व मंडल की कार्यकारिणी अधर में लटकी है। 14 जनवरी को जिलाध्यक्ष बनने के बाद रघुवीर सिंह कुशवाहा अब तक वरिष्ठ नेताओं से अपनी कार्यकारिणी फायनल नहीं करा पाए हैं। हालात यह है कि जिले के पांच नगर मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा पर भी आपसी सहमति की वजह से सूची अटकी हुई है। पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया के हस्तक्षेप की वजह से भांडेर मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है। इधर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा व अन्य बड़े नेताओं के कारण दतिया जिला संगठन की नई कार्यकारिणी भी उलझी पड़ी है।

बीजेपी ने रविवार को दो मंडल बड़ौनी और उड़ीना की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने दतिया विधानसभा की बड़ौनी मंडल और भांडेर विधानसभा की उड़ीना मंडल की कार्यकारिणी घोषित की। जिलाध्यक्ष का यह भी कहना है कि जुलाई माह के अंत तक जिला और बचे हुई मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

नए राजा ने पिंजरे में जकड़ दिया, कैलाश विजयवर्गीय पर कांग्रेस का कटाक्ष

हालांकि गुटबाजी व समन्वय की कमी से जूझ रही भाजपा में अभी यह आसान नहीं दिख रहा। बड़े नेताओं की आपसी रस्साकशी के कारण ही छह माह बाद भी जिला कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पाई है।

महामंत्री पर डॉ. मिश्रा व विधायक समर्थकों की दावेदारी

दतिया जिला संगठन की कार्यकारिणी में महामंत्री की दावेदारी को लेकर पेच फंसा हुआ है। इसकी वजह बड़े नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल और भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया अपने-अपने लोगों की दावेदारी कर रहे हैं। इस वजह से कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पा रही है।

घोषणा के बाद मंडल अध्यक्ष हटाया

भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने बताया कि भांडेर मंडल अध्यक्ष की कार्यकारिणी अघोषित है। यहां पर पहले अशोक रजक के नाम की मंडल अध्यक्ष के पद पर घोषणा की गई थी। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते प्रदेश संगठन ने अशोक रजक को छह वर्ष के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस वजह से अभी भी भाजपा मंडल अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पाराशर यहां संगठन का काम देख रहे हैं।

इन मंडलों की घोषित होना है कार्यकारिणी

भाजपा ने अभी तक दतिया नगर मंडल, उनाव मंडल, इमलिया, सालोनी बी, भांडेर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की है। वहीं भाजपा जिला संगठन ने दतिया बड़ौनी मंडल में ज्योति संजय भार्गव और राजेंद्र अहिरवार को महामंत्री विजय करण पटेल, राजेंद्र सिंह यादव, राघवेंद्र चौहान, दलवीर रावत, रजनी चंदन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उड़ीना मंडल में रामहेत परिहार और अमन दुबे महामंत्री, मनोज शर्मा, हरिमोहन शर्मा, ममता अजमेर यादव, सुखदेवी वंशकार और वीरेंद्र सिंह जाट उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इधर दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा का कहना है कि भाजपा जिला कार्यकारिणी और पांच मंडलों की कार्यकारिणी भी इसी सप्ताह घोषित हो जाएगी। रविवार को दो मंडलों की कार्यकारिणी घोषित हो गई है। पार्टी में गुटबाजी नहीं है। संगठन स्तर पर नाम तय किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में, बढ़ गई हलचल

Also Read
View All

अगली खबर