16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दतिया उपचुनाव : प्रचार पर होने वाले खर्च पर होगी पैनी नजर, अफसरों को मिले खास निर्देश

Datia By-Election : चुनावी रणनीति पर आयोजित बैठक के दौरान व्यय प्रेक्षक अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान कई अहम बिंदुओं पर बारीकी से निगरानी के अधिकारियों ने निर्देश दिए।
2 min read
Google source verification
Datia By-Election

Datia By-Election (चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक Photo Source- Patrika)

Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनावी निगरानी और सख्त कर दी है। न्यू कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में व्यय प्रेक्षक विशाल मलानी ने जिले के सभी सेक्टर अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन व्यय पर प्रभावी निगरानी रखने और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने कहा कि, अगर एक अधिकारी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि, चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले हर एक तरह के खर्च पर सतत निगरानी रखी जाए। अगर कोई प्रत्याशी निर्धारित सीमा से अधिक व्यय करता है या बिना अनुमति प्रचार-प्रसार करता है या किसी प्रकार की अवैध चुनावी गतिविधि सामने आती है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए।

सेक्टर अधिकारियों मिले निर्देश

उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को अपने - अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने और चुनावी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास या अवैध प्रचार सामग्री मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

चुनावी समन्वय पर हुई विस्तार से चर्चा

बैठक के दौरान निर्वाचन व्यय से जुड़े प्रावधानों, दैनिक रिपोर्टिंग, वीडियो सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वॉड और अन्य निगरानी टीमों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरभी जैन, सभी सेक्टर अधिकारियों के साथ - साथ चुनावी मैदान में काम करने वाले संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

प्रचार में जुटे भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी

इधर, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। पहले चरण में दोनों ही प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर वोट की अपील करर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी जहां सरकार की उपलब्धियां बताकर उन्हें चुनने की बात कह रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा सरकार की नाकामियां बताकर जनता के बीच पेठ बनाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल, देखना दिलचस्प होगा कि, अंत में जनता किसका साथ देती है।