16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दतिया उपचुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के जखीरे पर चला पुलिस का बुल्डोजर

Datia By-Election : जब्त किए गए अवैध हथियारों के नष्टीकरण को लेकर न्यायालय ने आदेश मिल चुका है। इस पर निमानुसार कार्रवाई करते हुए 628 अवैध हथियारों का नष्टीकरण किया गया है।
2 min read
Google source verification
Datia By-Election

Datia By-Election (अवैध हथियारों के जखीरे पर चला बुल्डोजर Photo Source- Patrika)

Datia News :मध्य प्रदेश के दतिया जिले में प्रस्तावित उपचुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलेभर में पिछले 19 साल में जब्त किए गए अवैध हथियारों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया है। बता दें, कि, पुलिस द्वारा ये कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई है।

आपको बता दें कि, नष्ट किए गए हथियार पुलिस ने जिलेभर में हुई अलग - अलग वारदातों के दौरान की गई जब्ति के जरिए किए हैं। लंबे समय से पुलिस इन अवैध हथियारों को नष्ट करने का इंतजार कर रही थी। इसपर बुधवार को दतिया न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नष्टीकरण की कार्रवाई की है।

सड़क पर बिछाए गए हथियार और चला दिया रोलर

दतिया पुलिस कंट्रोल रूम के सामने मुख्य सड़क पर संबंधित अवैध हथियारों को पुलिस द्वारा एक साथ बिछा दिया गया। इसके बाद उस पर रोलर चढ़ाया गया, जिससे सभी हथियार पूरी तरह से नष्ट हो गए। इस पूरी कार्रवाई को लेकर मौके पर मौजूद रहे भांडेर एसडीओपी पीसी यादव ने बताया कि, दतिया जिले में साल 2007 से लेकर अब तक अलग-अलग मामलों में अवैध हथियार जब्त हुए थे। इन मामलों का न्यायालय में भी निपटारा हो चुका था। ऐसे में दतिया के अलग-अलग थानों के मालखानों में ये जब्त हथियार रखे थे, जिन्हें चुनाव से पहले नष्ट किया गया।

नष्ट किए गए 628 अवैध हथियार

एसडीओपी यादव ने ये भी बताया कि, जब्त किए गए अवैध हथियारों के नष्टीकरण को लेकर न्यायालय ने आदेश मिल चुका है। इस पर निमानुसार कार्रवाई करते हुए 628 अवैध हथियारों का नष्टीकरण किया गया है। इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है इस कार्रवाई से अब मालखानों में भी जब्त हथियारों का रिकॉर्ड व्यवस्थित हो सकेगा। जब पुलिस अवैध हथियारों पर रोड रोलर चला रही थी तो आसपास इस नजारे को देखने वालों की भीड़ लग गई थी।

3 साल पहले भी हुई थी ऐसी कार्रवाई

रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी के अनुसार, इन हथियारों को नष्ट करने के बाद सभी नष्ट हथियारों को पुलिस द्वारा गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया है। आपको बताते टलें कि, इससे पहले इस तरह की कार्रवाई 2023 के विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले की गई थी। उस दौरा कुछ चयनित हथियार जिनके मामलों का निपटारा तबतक हो चुका था, उन्हें नष्ट कराया गया था और अब 3 साल बाद विधानसभा के उपचुनाव हैं तो एक बार फिर इसी तरह की कार्रवाई की गई है।