2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: दतिया में पुलिस-बदमाशों के बीच एनकाउंटर, बदमाश को लगी गोली, देखें वीडियो

MP News: व्यापारी की हत्या के मामले में जंगल में छिपे बदमाशों को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, बदमाशों ने की फायरिंग तो पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग..

2 min read
Google source verification
datia Encounter

MP News: मध्यप्रदेश के दतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां बदमाशों और पुलिस के बीच जंगल में मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर एक बदमाश को पकड़ा है। बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला 9 जून को हुई व्यापारी घनश्याम अग्रवाल को लूट के इरादे से गोली मारकर हत्या किए जाने का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश जंगल में छिपे हुए हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची थी।

देखें वीडियो-

पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़

9 जून को दवा के थोक व्यापारी घनश्याम अग्रवाल की सेवड़ा से वसूली कर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों के जंगल में छिपे होने की सूचना सेवढ़ा पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तुरंत जंगल में घेराबंदी की और बदमाशों से सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन इसी दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी जिसके बाद दूसरे बदमाश ने भी हथियार डाल दिए। गोली लगने से घायल बदमाश व उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। घायल बदमाश का नाम बंटी कुशवाह बताया गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- MP News: 18 साल की होते ही लड़की ने रच डाली हैरान कर देने वाली साजिश, जानें पूरा मामला

2 बदमाश पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि व्यापारी घनश्याम अग्रवाल की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों ब्रजेश प्रजापति और दीपक कुशवाहा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक मृतक घनश्याम अग्रवाल के कर्मचारी दीपक कुशवाहा और बृजेश प्रजापति लूट और हत्याकांड के मास्टरमाइंड थे। दोनों ने ही लूट की साजिश रची थी। आरोपियों की पहले बैंक में लूट की साजिश थी। जो कि बाद में बदल गई। दीपक कुशवाहा ने अपने रिश्तेदार बंटी कुशवाहा और नंदू कुशवाहा को घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया था।
यह भी पढ़ें- Girlfriend ka badla: एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐसे लिया प्रेमी से धोखे का बदला, हर कोई दंग

Story Loader