19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधिया ने पूछा सवाल- मैंने सरकार गिराकर सही किया या नहीं ? आप ही बताएं…

सिंधिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए जनता से सवाल कर दिया की आप ही बताइये की मैनें सरकार गिराकर सही किया या नहीं ?

2 min read
Google source verification
MP Election 2023

सिंधिया ने पूछा सवाल- मैंने सरकार गिराकर सही किया या नहीं ? आप ही बताएं...

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान में अब कुछही दिन शेष हैं। 15 नवंबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के जरिए जनता को लुभाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दतिया जिले के बड़ौनी पहुंचे। हेलीपैड पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्त्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। सिंधिया ने बड़ौनी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं सिंधिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए जनता से सवाल कर दिया की आप ही बताइये की मैनें सरकार गिराकर सही किया या नहीं ?


भाजपा प्रत्याशी ने अपने कार्यकाल में दतिया और बड़ौनी के विकास कार्य गिनवाते हुए कहा कि, कांग्रेस ने कभी भी बड़ौनीवासियों के लिए कोई विकास नहीं किया। लेकिन हमारे आने के बाद बड़ौनी की तस्वीर बदली, इसलिए चुनाव में गलती से भी कोई कांग्रेस को वोट न दे। वहीं आमसभा में सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने भाजपा की संबल योजना समेत 51 योजनाएं बंद की हैं। इसलिए हमने कांग्रेस की सरकार गिराई, केंद्र सरकार किसानों को 6 हजार रूपए दे रही थी। शिवराज सिंह की सरकार आई तो किसानों को 6 हजार रुपए और मिलने लगे आज किसानों को 12 हजार रूपए मिल रहे हैं अगर कांग्रेस की सरकार आई तो ये पैसे बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : प्रियंका गांधी ने आदिवासियों को साधा, बोलीं- अपने वोट का इस्तेमाल अर्जुन के तीर जैसे करें


सिंधिया के सवाल पर जनता ने दिया जवाब

सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए काह की सीएम लाड़ली बहनों को जो पैसे दे रहे हैं वो भी मिलना बंद हो जाएंगे, इसलिए कांग्रेस की सरकार नहीं आनी चाहिए। इसलिए दतिया में भी भाजपा को जिताना होगा। सिंधिया बीच बीच में दिलचस्प अंदाज में नागरिकों से ये पूछते रहे कि मैंने सरकार गिराकर सही किया कि नहीं, मैंने ये किया तो सही किया कि नहीं मैंने वो किया वह सही किया कि नहीं और जनता उनके सवालों पर हा में हा मिलाती नजर आई।