23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोल प्लाजा पर बदमाशों ने 15 मिनट की ताबड़तोड़ फायरिंग, भगदड़ में 2 की मौत

टोल प्लाजा पर आए बेखौफ बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना में कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। भागते समय कुएं में गिरने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
firing in datia toll plaza

टोल प्लाजा पर बदमाशों ने 15 मिनट की ताबड़तोड़ फायरिंग, भगदड़ में 2 की मौत

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसकी तादा बानगी देखने को मिली यहां स्थित एक टोल प्लाजा पर, जहां बेखौफ बदमाशों ने 15 मिनट से भी ज्यादा देर तक दनादन फायरिंग की। फायरिंग की घटना से टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में दो कर्मचारी दौड़ते दौड़ते नजदीक स्थित एक कुएं में जा गिरे। हादसे में दोनों कर्मचारियों की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

बता दें कि ये सनसनीखेज घटना चिरुला थाना इलाके के टोल प्लाजा पर रात करीब 10 बजे घटी है। यहां बेखौफ बदमाशों ने अचानक आकर फायरिंग करना शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से टोल प्लाजा के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में हरियाणा के रहने वाले श्रीनिवास परिहार और शिवाजी कांडेले दौड़ते दौड़ते कुएं में जा गिरे। कुएं में गिरने से दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : भोजशाला सर्वे का 13वां दिन, आज अंदर होगी खुदाई! कई अहम सबूत मिले

घटना की जानकारी लगते ही चिरुला थाना पुलिस मौके पर पहंची। हालांकि, जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इधर गोलीबारी की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फिलहाल, पुलिस इसी सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस का कहा है कि जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।