12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैती का खुलासा : सोना, चांदी, हजारों रुपये और हथियार के साथ पुलिस ने 5 डकैतों को दबोचा

दतिया के भगुवापुरा में हुई डकैती का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
news

डकैती का खुलासा : सोना, चांदी, हजारों रुपये और हथियार के साथ पुलिस ने 5 डकैतों को दबोचा

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया स्थित भगुवापुरा में हुई डकैती का रविवार को पर्दाफाश हो गया है। इस दौरान पुलिस ने ज्ञान प्रसाद, शीतल प्रसाद चौधरी के घर में डकेती डालकर एक लाख 30 हजार रुपए, सोने, चांदी के जेवर लूटने वाले मुकेश पुत्र अंगद सिंह चौहान निवासी जसावली, सीताराम पुत्र रबूदे रजक निवासी बड़ा पोरसा, महेश पुत्र लखन कुशवाहा, पंकज पुत्र आशाराम कुशवाहा और मुकेश पुत्र देवी रजक निवासी जुारपुर को गिरफ्तार कर एक लाख 30 हजार रुपए और सोने चांदी के जेवर कुल 1 लाख 80 हजार रुपए की मसरूका जब्त की और हथियार भी बरामद किए।

पढ़ें ये खास खबर- महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ से लगी सीमाएं सील, CM ने कहा- जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन भी लगेगा


आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को मिलेगा 50 हजार इनाम

इसका पूरा श्रेय बड़ौनी अनुभाग के थाना प्रभारियों को जाता है। बड़ौनी अनुभाग के बड़ौनी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, जिगना थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, सिनावल थाना प्रभारी गिरीश शर्मा और उनके स्टाफ की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

पत्रिका की खबर का असर ,नेता का कॉप्लेक्स जमींदोज - Video