
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी, अडाणी, सिंधिया, शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दतिया में प्रचार कर रही थी। इस दौरान प्रियंका ने लोगों से दतिया में बदलाव के नारे भी लगवाए।
प्रियंका ने दोहराई गारंटी
प्रियंका गांधी वॉड्रा बुधवार को चुनावी सभा कर रही थी। मध्यप्रदेश में 9 अक्टूबर के बाद यह उनका 6वां चुनावी दौरा है। प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया है। किसानों के लिए कुछ नहीं किया। किसानों के कर्ज माफ करने की बात करते हैं तो कहते हैं पैसा नहीं है। अडाणीजी के कर्ज माफ कर देते हैं। यूरिया के लिए लंबी-लंबी कतारें हैं। गोदामों में यूरिया रखा है, लेकिन इसका वितरण बंद कर दिया। इसलिए बंद किया है कि मोदीजी की फोटो चिपका दी, इसलिए चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी।
प्रियंका ने कहा कि किसान महंगाई से परेशान है। डीजल, पेट्रोल, ट्रैक्टर, खाद पर इतने सारे टैक्स लगा दिए हैं। डीजल-पेट्रोल महंगे, ऊपर से खाद नहीं मिलता। कब तक किसान सहते रहेंगे। आपकी मेहनत बर्बाद हो रही है, जीवन निकला जा रहा है, आपके सपने थे, बच्चों का भविष्य बनाना चाह रहे थे, उससे दूर होना पड़ रहा है।
सिंधिया कद में छोटे, अहंकार में बाप रे बाप
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा में कई विचित्र नेता है। पहले तो हमारे सिंधिया जी। जानते हैं। मैंने उनके साथ यूपी में काम किया है। क्या है कि कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में तो वाह भई वाह। जब हम काम कर रहे थे, तो यूपी वाले शिकायत, गुस्सा, नाराजगी सब निकाल देते हैं, लेकिन महाराज बोलने की आदत नहीं है। लेकिन, उनके पास कोई कार्यकर्ता जाता था, वो कहते थे कि महाराज-महाराज कहना पड़ता है, लेकिन हमारे मुंह से नहीं निकलता तो कोई काम ही नहीं होता है। प्रियंका ने कहा कि वैसे उन्होंने अपने परिवार की 'परंपरा' अच्छे से निभाई है। विश्वास घात तो बहुतों ने किया है, लेकिन, ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वास घात किया है। आपकी पीठ में छुरा घोपा है। बनी बनाई सरकार को गिरा दिया और वो सरकार आपकी थी। उसके बाद 21 रोजगार दिए हैं इस सरकार ने। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बारे में कहा कि काम है कानून का पालन, पता चला कि हमेशा पिक्चर देखते रहते हैं। कौन क्या पहना है, इसकी बड़ी चिंता उन्हें रहती है। मूवी देखते रहते हैं।
विश्व प्रसिद्ध महान अभिनेता शिवराज चौहान उर्फ मामा जी, एक्टिंग में तो अमिताभ बच्चन के कान काट ले। मोदीजी का तो आप पूछिए ही नहीं, देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो परमानेंट अपनी ही पीड़ा में परेशान रहते हैं। कर्नाटक गए तो कहने लगे कि इतनी गालियां मुझे दीं। यहां आए तो कहने लगे कि यहां भी इतनी गालियां पड़ती है। रोते ही रहते हैं। सलमान खान की तेरे नाम फिल्म देखी है, उसमें सलमान रोते ही रहते है। एक फिल्म मोदीजी के लिए भी बना देना चाहिए- मेरे नाम।
प्रियंका ने कहा कि वैसे एक बात है, मोदीजी आदमी की पहचान में टॉप क्लास है। दुनियाभर के गद्दारों और कायरों को इकट्ठा करके अपनी पार्टी में ले लिया। मुझे तो बेचारे आरएसएस और भाजपा के सीनियर और कर्मठ कार्यकर्ताओं पर तरस आता है।
प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफ हुए। धान पहले 24 था अब 26 हो गया है। वहां वन उपज के लिए समर्थन मूल्य मिल रहा है। देश की केंद्र सरकार ने जो महंगाई थोपी है, उससे बचाया जा रहा है। अब ओपीएस को देखिए, हमने ओपीएस लागू किया है तो केंद्र सरकार ने पैसा रोक दिया है। यह बड़े -बड़े उद्योगपतियों को कर्ज माफ कर सकते हैं, देश को सौंप सकते हैं तो आपके लिए, महिलाओं को राहत की बात क्यों नहीं कर सकते।
छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए काम हुआ
प्रियंका गांधी ने कहा कि कहा कि किसानों की समस्याओं को सुलझाया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने हजारों गोठान बना दी। ऐसे गोठान बनाएंगे, जिससे गांव की अर्थ व्यवस्था बनाएंगे। सरकार ने जनता से कहा कि हम गोबर खरीदेंगे। आवारा पशु रखना शुरू कर दिया। गोबर गैस बनाना शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़ की ऐसी महिलाओं से मैं मिली हूं जो गोठानों से महिलाएं एक लाख रुपए से 6 लाख रुपए तक कमा रही है। आज मध्यप्रदेश में किसान उसी तरह से जूझ रहा है। छत्तीसगढ़ की नकल ही कर लेते एमपी वाले। उतना भी नहीं किया। बड़ी बड़ी समस्या जो हैं, उससे लोग जूझ रहे है। गांव को मजबूत करने की बात महात्मा गांधीजी ने की थी। कांग्रेस की सरकार चाहती है कि गांव में मजबूती आए। गांव का बेरोजगार को रोजगार मिल जाए, उसे पलायन करने की जरूरत नहीं पड़े। खेती किसानी में मदद मिले। आज छत्तीसगढ़ में पलायन करने वाले लोग भी वापस आ गए थे। जो भाजपा सरकार में चले गए थे। यह छत्तीसगढ़ की स्थिति नहीं है, यह राजस्थान, हिमाचल, कर्नाटक में पूरी कोशिश है कि पंचायत मजबूत हो, गांव मजबूत हो, ग्रामीण रोजगार मिले, बेरोजगारी पूरे देश में बढ़ गई है। 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी भाजपा के राज में है।
साढ़े तीन साल में सिर्फ 21 रोजगार दिए
प्रियंका ने मोदी और अडाणी पर भी जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि तमाम सरकारी पद खाली हैं, परीक्षाओं में घोटाला हो रहा है। साढ़े तीन साल में 21 रोजगार दिए है। यह रोजगार कैसे देंगे। बड़ी बड़ी सरकारी कंपनी थी, वो मोदीजी ने अपने दोस्तों को सौंप दी। बंदरगांव, हवाई पोर्ट है, सभी मित्रों को दे दी है। तो वहां से रोजगार आना नहीं है। पहले खेती से रोजगार मिल जाता था। किसान महंगाई से पहले ही परेशान है। तो खेती से नहीं मिल रहा है रोजगार। पहले छोटे उद्योगों से रोजगार मिलता था। आपने नोटबंदी थोप दी। उसके बाद जीएसटी डाल दी। फिर कोरोना आ गया। दुनियाभर में जहां-जहां कोरोना था, छोटे उद्योगपतियों की मदद की गई थी। ताकि उनको थोड़ी राहत हो जाती, यह भी नहीं किया।
देश की संपत्ति अडाणी को दे दी
जहां-जहां से रोजगार मिलना था, वहां मुश्किलें ही थी। यह घोषणाएं करते थे कि करोड़ों रोजगार दिलाएंगे, यह बातें आपको समझाना चाहिए। सारी योजनाएं बड़े बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रहे हैं। 16 हजार करोड़ रुपए अडाणीजी एक दिन में कमा रहे हैं। जितने उसके अपने बिजनेस है, आपको मालूम है अडाणीजी क्या बनाते हैं। अडाणीजी क्या बनाते हैं, वो देश में किसी को नहीं मालूम। लेकिन सरकार क्या कर रही है यह सबको मालूम है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की संपत्ति को उठाकर आपने एक उद्योगपति को दे दी। इससे बड़ा कोई भ्रष्टाचार हो सकता है क्या। महिलाओं के लिए आरक्षण करेंगे, हम भी चुनाव लड़ पाएंगे। बाद में पता चला कि यह 10 साल बाद तक यह लागू नहीं होगा।
नरोत्तम पर तंज
प्रियंका ने कहा कि दतिया क्षेत्र में कई लोगों पर फर्जी केस लगा देते हैं। यह गृहमंत्री का क्षेत्र है। इनका काम है आप लोगों की सुरक्षा। यहां के गुंडे और माफिया पर किसका संरक्षण मिल सकता है। कभी आपको कोई समस्या आती है तो क्या आप इनके घर जा पाते हैं। यह कभी आपसे पूछने आते हैं। तो आपने चुना क्यों। वोट मांगने आते हैं। तो आप अंधे हो गए हैं क्या जो अंधाधुंध वोट दे रहे हैं। जागरूक बना। आपका देश है, आपका प्रदेश है, यह आपका इलाका है। गुंडों के हाथों में सौंपना चाहते हैं, यह प्रदेश। प्रियंका ने कहा कि आज देश में एक अजीब सा सिलसिला बन गया है। यह पावन धरती है। धर्म के नाम पर जो आपका वोट लेने आता है, उसके मन में यह बात अच्छी तरह से बैठ गई है कि जो नेता यह समझ गया है, मुझे काम करने की जरूरत नहीं है। वो धर्म और जाति की बात करेगा।
पहले भी आई प्रियंका
Updated on:
15 Nov 2023 03:02 pm
Published on:
15 Nov 2023 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
