
राहुल की न्याय यात्रा कल मुरैना से मप्र में करेगी प्रवेश
मुरैना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना आएगी। गांधी सुबह 11 बजे राजस्थान की सीमा से चंबल राजघाट होकर मुरैना जिले में प्रवेश करेंगे। यहां से हाइवे से होकर वह बीटीआई के पीछे वाले रोड से स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे से उनकी सभा रखी गई है।
दो सौ से अधिक टेंट लगाए
राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। हाइवे से अंबाह बायपास तक राहुल गांधी के स्वागत के लिए 200 से अधिक टेंट लगाए गए हैं, जहां से कांग्रेसी न्याय यात्रा का स्वागत कर पुष्पवर्षा करेंगे। वहीं जिला पुलिस-प्रशासन भी रूट मैड सहित ट्रैफिक इंतजामों को अमली जामा पहनाने में लगा है।
स्टेडियम में तैयारियों को देखा
राहुल गांधी दोपहर 12 बजे स्टेडियम में केंद्र विरोधी नीतियों से आमजन को अवगत कराएंगे। उनकी सभा को लेकर गुरुवार को शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, महापौर शारदा सोलंकी सहित अन्य कांग्रेसियों ने स्टेडियम का मौका मुआयना किया।
Updated on:
29 Feb 2024 11:48 pm
Published on:
29 Feb 2024 11:42 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
