
ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन
ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन
दतिया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्रामसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया। कलेक्टर संजय कुमार ने ग्राम पंचायत पचोखरा व खजूरी पहुंचकर ग्राम सभाओं की गतिविधियों में भाग लिया।
ग्राम खजूरी व पचोखरा पहुंचे कलेक्टर ने ग्रामसभा के दौरान लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी मुख्यमंत्री की लाडली बहनें है 10 जून को आप सभी के खाते में एक हजार रूपए की राशि आएगी। यह योजना महिलाओं के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजना है जो महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिति में लाभ दायक बनेगी। कलेक्टर ने कहा कि 10 जून को सभी महिलाएं एक उत्सव के रूप में मनाएं और किसी देव स्थल पर उस दिन एक दीपक जरूर जलाएं। एक दूसरे को मिठाइ खिलाएं, 10 जून को त्योहार के रूप में मनाया जाए। इस दौरान लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर महिलाओं को मिठाइ भी वितरित की गई। इस अवसर पर एसीइओ जिपं धनंजय मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस मौके पर महिलाओं को मिठाइ भी वितरित की गई। इस अवसर पर एसीइओ जिपं धनंजय मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Published on:
10 Jun 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
