27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, शहर में नहीं हुई सफाई

18 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल  

2 min read
Google source verification
हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, शहर में नहीं हुई सफाई

हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, शहर में नहीं हुई सफाई

हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, शहर में नहीं हुई सफाई
दतिया। नगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी अनिश्चितकालीन है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की बजह से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।

नरगपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले मंगलवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में संविदा कर्मचारी, मस्टर पर कार्यरत कर्मचारी आदि कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के साथ नगरपालिका परिसर में धरना भी दिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

यह मांगें हैं कर्मचारियों की

सफाई कर्मचारी 2005 से पुरानी पेंशन योजना को पुन: बहाल करने, प्रदेश में संविदा, अंशकालीन एवं आउटसोर्स से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, अगर कोई सफाई कर्मचारी अपने सेवाकाल में स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेकर परिवार के किसी सदस्य को सफाईदार का पद देना चाहे तो उसे योग्यतानुसार नियुक्ति दी जाने, नगरों में हो रहे विस्तार व जनसंख्या वृद्धि के हिसाब से सफाई कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने, राष्ट्रीय त्योहारों पर सफाई कर्मचारियों की अवकाश नहीं दिया जाता। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि राष्ट्रीय त्योहारों अवकाश दिया जाए और काम कराया जाता है तो उसका विशेष भत्ता दिया जाए। इसके साथ ही कर्मचारी मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम गठित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

शहर में नहीं हुई सफाईसफाई

कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की बजह से मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने की बजह से शहर में कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे नजर आए। अगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आगे चलती है तो सफाई व्यवस्था और ज्यादा प्रभावित होगी।

कभी भी आ सकती है सर्वे टीम

उल्लेखनीय है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कभी भी स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आ सकती है। अगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो इसका असर स्वच्छता सर्वेक्षण पर पड़ सकता है।