6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह सड़कों पर योगा करने को मजबूर युवा व बच्चे

अनदेखी : जीर्ण-शीर्ण हालत में नगर का पार्क, नहीं है हरियाली

2 min read
Google source verification
सुबह सड़कों पर योगा करने को मजबूर युवा व बच्चे

सड़क पर सुबह एक्साइज करते युवा।

सुरेन्द्र श्रीवास्तव
इंदरगढ़. आबादी की दृष्टि से नगर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी भी यह कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां पर बने पार्क में गंदगी एवं बदहाल होने के कारण युवा वर्ग को सड़क पर सुबह योगा करना पड़ रहा है। इस कारण स्वास्थ्य का कम दुर्घटना का ज्यादा अंदेशा रहता है।


नगर की आबादी 30 हजार पहुंच गई है, लेकिन यहां पर कोई अच्छा पार्क नहीं है जहां पर सुबह नगर के बच्चे, बजुर्ग एवं महिलाएं टहल सकें और योगा कर सकें। जहां बच्चों की एक बहुत पुराना पार्क बना हुआ है जो छोटा होने के साथ-साथ बहुत ही बदहाल एवं गंदगी से सराबोर है। इस पार्क की समस्या की तरफ न जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही स्थानीय प्रशासन। अगर पार्क बन जाए तो बच्चे व बुजुर्गों को टहलने का एक अच्छा स्थान मिल जाएगा और युवा वर्ग भी सड़क पर योगा करने से बच जाएगा।


पार्क की खराब हालत

नगर परिषद द्वारा अंदरबस्ती पानी की टंकी के पास पार्क का निर्माण कराया गया था। यह पार्क छोटे बच्चों के लिए बनाया गया था। जहां बच्चों के झूले भी थे। मगर धीरे-धीरे सब सामान गायब हो गया और गेट टूटे पड़े हैं और अंदर घास ही नहीं है। जमीन पर गंदगी बिखरी पड़ी हुई है। पार्क को विकसित किए जाने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नगर में ठहलने के लिए कोई अच्छा मैदान या फिर पार्क न होने से जहां पर सुबह बच्चे, बुजुर्ग एवं महिला हरी-हरी घास में टहल सकें और योगा कर सकें। यहां के युवाओं को अपनी सेहत बनाने के लिए सुबह हाइवे सड़क पर योगा करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को समस्या होती है। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी रहता है।


सड़क पर वाहनों का खतरा

सुबह सड़क पर योगा करते समय वाहन आने का खतरा बना रहता है, लेकिन क्या करें कोई पार्क भी नहीं है और न ही कोई ऐसा स्थान है जहां पर सुबह के समय एक्साइज की जा सके।
गोलू प्रोहित, युवा


नहीं है कोई पार्क
नगर में कोई अच्छा स्थान या पार्क नहीं है। जहां पर सुबह टहल सकें और बुजुर्ग लोगों को भी एक टहलने का स्थान मिल सके। स्थानीय प्रशासन है कि पार्क को विकसित करने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
सागर सेन, युवा

बदाहल स्थिति में है पार्क

नगर में पुराना पार्क है जो इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। स्थिति यह है कि पार्क में हरियाली का तो नामोनिशान नहीं है। वहां जो झूले लगे थे वह भी गायब हो चुके हैं।
मुकेश सेन, युवा


पार्क का किया जाए निर्माण

नगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए यहां पर एक बड़े पार्क का निर्माण होना चाहिए। जहां पर नगरवासी टहल सकें और योगा आदि कर सकें। इस ओर पहल करना चाहिए।
शिवभान सिंह राठौर, पूर्व पार्षद


पुराना पार्क को कराया जाएगा विकसित


नगर में पार्क की समस्या को देखते हुए नगर परिषद को निर्देशित किया जाएगा कि पुराने पार्क को विकसित करते हुए नया रूप दिया जाए और नगर परिषद की बगिया में एक सर्वसुविधा युक्त पार्क बनाया जाए।
घनश्याम सिंह, स्थानीय विधायक