23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: दौसा में इस मानसून की पहली सर्वाधिक बारिश, 158 MM पानी बरसा, 3 दिन अति भारी बारिश का अलर्ट

Very Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने दौसा जिले में 28-29 और 30 जुलाई को अति भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 26 Jul 2025, 5:46 PM IST

heavy rain in dausa

फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश का दौर जारी है। वहीं शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। दौसा में इस मानसूनी सीजन की पहली सर्वाधिक बारिश हुई है। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दौसा में रात 2 से तीन बजे तक भारी बारिश हुई। इस दौरान कुल 158 एमएम पारी बरसा।

भारी बारिश के चलते शहर की सड़कें, निचले इलाके और आगरा रोड के पास इंपल्स स्कूल के पीछे की बस्तियां जलमग्न हो गईं। घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बता दें कि मौसम विभाग ने दौसा जिले में 28-29 और 30 जुलाई को अति भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नया अलर्ट जारी

इस बीच मौसम विभाग ने आगामी एक घंटे के भीतर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में एक दो दौर भारी बारिश का भी आ सकता है। विभाग के अनुसार बीकानेर, चूरू, सीकर, अजमेर, पाली जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक दो दौर भारी बारिश का भी आ सकता है।

यह वीडियो भी देखें

वहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग