9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां डेंगू से महिला चिकित्सक की मौत

अस्पताल के पीएमओ शिवचरण मीणा ने बताया कि डॉक्टर ज्योति मीना पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जयपुर में जांच के दौरान डेंगू पॉजिटिव पाई गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Sep 26, 2024

CG Dengue Case:

रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ज्योति मीना की डेंगू से मौत होने का मामला सामने आया है। अस्पताल के पीएमओ शिवचरण मीणा ने बताया कि डॉक्टर ज्योति मीना पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जयपुर में जांच के दौरान डेंगू पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उन्हें जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे डॉक्टर ज्योति मीणा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ज्योति मीणा के पति डॉ. धर्मसिंह भी रामगढ़ पचवारा उप जिला हॉस्पिटल में ही पद स्थापित हैं।

यह भी पढ़ें : खरीफ फसलों की MSP घोषित, अक्टूबर में होगा किसानों का रजिस्ट्रेशन