वही दूसरी ओर डिडवाना ग्राम पंचायत को लालसोट नगर परिषद में जोडऩे के प्रस्ताव के समर्थन कर रहे ग्रामीण भी अब खुलकर सामने आने लगे है। कुछ दिन पूर्व विधायक को ज्ञापन देने बाद गुरुवार को इस प्रस्ताव के समर्थन में एक बार फिर ग्रामीणों ने विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता शंभूलाल कुई वाला, रामकरण चौपडय़ा, बाबूलाल महावर, हनुमान सामोत्या, बृजमोहन पाटीवाला, घासीलाल जालवाला, जगदीश पाटीवाला, कैलाश बागवाला समेत कई जनों ने बताया कि झूठ बोलकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। डिडवाना को नगर परिषद में जोड़ने के अनेक लाभ हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। नगर परिषद में शामिल होने से भूमि के पट्टे मिल सकेंगे।