Rajasthan Roadways News: राजस्थान के दौसा जिले के महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयासों से अब बालाहेड़ी मोड़ को रोडवेज विभाग ने बस स्टैंड घोषित कर दिया है। दौसा आगार मुख्य प्रबंधक ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर बताया कि विधायक राजेंद्र मीणा की मांग पर बालाहेड़ी मोड़ को बस स्टैंड घोषित कर सभी बसों की किराया सूची में इसे जोड़ दिया है और सभी चालक-परिचालकों को निर्देशित किया जाता है कि बालाहेड़ी मोड़ से सवारियों को चढ़ाएंगे और उतारेंगे।