इस मामले में दूसरे पक्ष के विश्राम सैनी का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उनके बुजुर्ग इसी भूमि पर अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। बुधवार को एक युवक की मौत हो गई, जिसके अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ऐसे में अब वे अर्थी को रखकर प्रदशर्न कर रहे हैं। वहीं, दूसरा पक्ष खुद की भूमि पर अंतिम संस्कार नहीं करने देने की मांग पर अड़ा है।