28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में सभी 25 सीटों पर चुनाव जीतेगी भाजपा, जानिए किसने किया यह दावा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से देश में 400 सीट के पार पहुंचेगी, वहीं राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा काबिज होगी। जानिए किसने किया यह दावा।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Feb 10, 2024

bjpmp.png

पार्टी ने कई जिलोें के जिलाध्यक्ष बदल दिए

मेहंदीपुर बालाजी। आध्यात्मिक गुरु तारातरा मठ के महंत और पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी शुक्रवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। दर्शनों के बाद विधायक का महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 20 मंदिरों के विकास के लिए 300 करोड़ का बजट पेश किया है।

राजस्थान की भूमि तपोभूमि है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कहा कि ये हमारे लिए ऐतिहासिक समय है कि 500 वर्ष के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम अपने घर में विराजमान हुए हैं, वहीं जल्द ही काशी मथुरा में भी कुछ अच्छा ही होगा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से देश में 400 सीट के पार पहुंचेगी, वहीं राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा काबिज होगी। उन्होंने बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित शबरी भंडारे की भी सराहना की।

बालाजी मंदिर ट्रस्ट के महंत नरेशपुरी महाराज ने उनको बालाजी महाराज का प्रतीक चिन्ह और गदा भेंट की। इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यनारायण जैमन, विजेंद्र सीमला, श्यामसिंह सिसोदिया, गोवर्धनसिंह, राजेंद्र सिंह, बबली हीरो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।