महुवा। राजस्थान के दौसा जिले में दो दिन पहले परिणय सूत्र में बंधी दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर दूल्हे की माता व अन्य परिजनों ने महुवा पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दी है। दरअसल, 3 दिसंबर को जिस महिला के गले में मंगलसूत्र डाला था, वह दो दिन बाद दूल्हे के घर से रफूचक्कर हो गई।