लालसोट. रामगढ पचवारा कस्बे में करीब 6 करोड़ की लागत से राजकीय कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं पंचायत समिति कार्यालय के भवन का शिलान्यास शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा की अध्यक्षता और उच्च शिक्षा विभाग मंत्री राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।चिकित्सा मंत्री ने कहा कि 6 करोड रुपए की लागत से राजकीय कन्या महाविद्यालय रामगढ़ पचवारा के नवनिर्मित भवन से यहां पढऩे वाली लगभग 450 बालिकाओं को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन में पढऩे का मौका मिलेगा।
यह महाविद्यालय बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में पिछले 4 सालों में 4 नए बालिका महाविद्यालय स्थापित हुए हैं, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ईसरदा बांध प्रोजेक्ट से दौसा जिले के प्रत्येक गांव को निर्बाध रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।लोकार्पण समारोह में उच्च शिक्षा विभाग मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य अभूतपूर्व हैं, प्रदेश में लगभग 316 नए महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं, जो बालक – बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
कार्यक्रम को जिला प्रमुख हीरालाल मीना, प्रधान नाथूलाल मीना, डॉ. कौशल्या मीना ने कहा कि कन्या महाविद्यालय नवनिर्मित भवन क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इससे पूर्व चिकित्सा मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री ने पूजा अर्चना के बाद पट्टिकाओं का अनावरण भी किया।
कार्यक्रम में उप प्रधान सूरज कटारा, युवा कांग्रेेस के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल पुरोहित, ब्लाक अध्यक्ष दीपक पुरोहित,एसडीएम मोहरसिंह मीना, डॉ. मोहनलाल मीना, नगर पालिका रामगढ़ पचवारा अध्यक्ष घनश्याम खटीक,सरपंच संघ के अध्यक्ष मोतीलाल मीना, प्राचार्य डॉ. सुभाष पहाडिय़ा, इरफान खान, पूर्व प्रधान किशन लाल मीना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकिशन मीना,जिला परिषद सदस्य लच्छी देवी, पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा सदस्य मनभर देवी सैनी, पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा सदस्य रामपति मीणा एवं ग्राम पंचायत बिडोली सरपंच सन्ती देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।(नि.प्र.)