
बांदीकुई. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल ने कैमरी जाते समय पीचूपाड़ा कलां में ठहरकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मंत्री का माल्यार्पण कर व साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है। लोगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का आगे आकर लाभ उठाना चाहिए।
विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने कहा कि बालिका शिक्षा से दो घरों का विकास होता है। इससे समाज आगे बढ़ेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुरेन्द्रमोहन तिवाड़ी ,पार्षद अभयशंकर विजय, सरपंच किशन खटाना, लक्ष्मणसिंह, सुआलाल, चरणसिंह बैंसला, रामसिंह बैरवा, हुकम खटाना, रामहंस, उम्मेदलाल, राजेन्द्रसिंह माल, पूरण मुकरपुरा मौजूद थे।
गायत्री यज्ञ में दी सामूहिक आहुतियां
आभानेरीे. गायत्री परिवार की ओर से बसंत पंचमी पर सोमवार को हनुमानमंदिर में मां सरस्वती का जन्म दिवस मनाया। वहीं गायत्री परिवार संस्थापक पं.श्रीराम शर्मा के आध्यात्मिक प्रज्ञा अवतरण पर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।सुभाष अवस्थी ने विश्व कल्याण के लिए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप कर यज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान डॉ.राजेश धाकड़ की ओर से युवाओं को गायत्री मंत्र से जुड़ी पुस्तकें वितरित की गई। इस मौके पर सभी लोगों ने घरों में तुलसी के पौधे की स्थापना किए जाने की शपथ ली। इस मौके पर देवीसहाय, निरंजनलाल, गंगासहाय, मोतीलाल, केदार, मोहनलाल, रामविलास शर्मा मौजूद थे।
मनाया बसंत पंचमी उत्सव
बांदीकुई. शहर के गुढ़ारोड अरावली पब्लिक स्कूल बडियाल खुर्द में सोमवार को बसंत पंचमी पर्व पर सरस्वती मां का वंदन, पूजन एवं हवन किया गया। प्रधानाचार्य अमरेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंजू चौहान, उपेन्द्र चौबे, सुनीता चौधरी, चरणजीत, बलवीर, श्रवणलाल, लीला भी मौजूद थे।
इसी प्रकार उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर गुढ़ारोड़ बाढ़ बगीची में भी बसंत पंचमी पर सरस्वती का पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय, विजयसिंह माल, पूनाराम, उत्तम बैरवा, रामजीलाल सैनी, प्रबंध समिति व्यवस्थापक सुशील विजयवर्गीय एवं प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद शर्मा ने भी यज्ञ में आहुतियां दी
Published on:
22 Jan 2018 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
