Hindi News / Rajasthan / Dausa / आईटी इंजीनियर मीणा बोले- हर पंचायत में खेल मैदान और लाइब्रेरी बनवाना प्राथमिकता
आईटी इंजीनियर मीणा बोले- हर पंचायत में खेल मैदान और लाइब्रेरी बनवाना प्राथमिकता
जिला प्रमुख के चुनाव के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को उप जिला प्रमुख का चुनाव भी जीत लिया। महुवा के सांथा गांव निवासी छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। भाजपा ने अपना प्रत्याश
दौसा. जिला प्रमुख के चुनाव के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को उप जिला प्रमुख का चुनाव भी जीत लिया। महुवा के सांथा गांव निवासी छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। भाजपा ने अपना प्रत्याशी तक मैदान में नहीं उतारा। कांग्रेस की ओर से एकमात्र नामांकन आने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आईटी में बीटेक और एलएलबी की डिग्री हासिल कर चुके मीणा को जीत के बाद कलक्टर सौम्या झा और एडीएम अरविंद शर्मा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।निर्विरोध निर्वाचन के बाद राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में छोटूराम मीणा ने कहा कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करवाना और लाइब्रेरी खुलवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश...
सवाल-जवाब
सवाल : आईटी इंजीनियर होने के बावजूद राजनीति में कैसे आए?
जवाब : जयपुर से बीटेक किया। इसी दौरान एनएसयूआई से जुड़ गया। इसके बाद पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कांग्रेस के पर्यावरण प्रकोष्ठ में शामिल कर लिया। वर्ष 2008 और 2014 में पंचायत समिति चुनाव का टिकट मांगा, लेकिन नहीं मिला।
सवाल : अब तक का राजनीतिक अनुभव क्या रहा है?
जवाब : कांग्रेस में प्रदेश सचिव रह चुका हूं। अभी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी है। जिला परिषद सदस्य लगातार दूसरी बार बना हूं।
सवाल : संगठन में काम करने के बाद अब उप जिला प्रमुख बन गए, आगे का लक्ष्य क्या है?
जवाब :पार्टी आगे टिकट देगी तो उसके लिए भी प्रयास करेंगे।
सवाल : उप जिला प्रमुख बनाने में किसका सबसे ज्यादा योगदान रहा?
जवाब : सभी ने मेरा सहयोग और समर्थन किया है।
सवाल : कार्यकाल में पहली दो प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
जवाब : जिले की हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करवाना और लाइब्रेरी खुलवाना प्राथमिकता रहेगी।