8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की इस हॉट सीट पर सचिन पायलट और किरोड़ी लाल मीणा की साख दांव पर !

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पूरे देश में चुनावी माहौल छा गया है। सभी राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, मुख्य टक्कर केंद्र में सत्त्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है। लोकसभा चुनाव के बीच दोनों पार्टियों ने कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, राजस्थान के लिए भाजपा ने 15, जबकि कांग्रेस ने 10 नामों की लिस्ट जारी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 21 Mar 2024, 4:37 PM IST

Kirori Lal Meena Sachin Pilot

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की इस हॉट सीट पर सचिन पायलट और किरोड़ी लाल मीणा की साख दांव पर !

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पूरे देश में चुनावी माहौल छा गया है। सभी राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, मुख्य टक्कर केंद्र में सत्त्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है। लोकसभा चुनाव के बीच दोनों पार्टियों ने कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, राजस्थान के लिए भाजपा ने 15, जबकि कांग्रेस ने 10 नामों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी को इस बात का इंतजार है कि दोनों पार्टियां बाकी बची सीटों के लिए कब दूसरी सूची जारी करेंगी।

इस बीच लोगों की निगाहें पूर्वी राजस्थान में स्थित दौसा सीट पर है। इस सीट को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का गढ़ माना जाता है। उनके पिता राजेश पायलट यहां से सांसद रहे चुके हैं। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और कद्दावर नेता डॉ किरोड़ी लाल मीण की भी दौसा पर अच्छी पकड़ है। हालांकि, दोनों ही पार्टियों ने इस सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। पिछले दो आम चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस हर हाल में भाजपा की जीत की हैट्रिक को रोकना चाहेगी।

देश की सबसे पुरानी पार्टी सचिन पायलट के जरिए पूर्वी राजस्थान की इस सीट पर जीत जरूर दर्ज करना चाहेगी। दौसा से वर्तमान में भाजपा की जसकौर मीणा सांसद हैं। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार जसकौर की जगह किरोड़ी लाल के भाई जगमोहन को टिकट दे सकती है। इधर, कांग्रेस सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले एमएलए मुरारी लाल मीणा को टिकट दे सकती है।

पायलट के भरोसे जीत दर्ज करना चाहती है कांग्रेस
दौसा सचिन पायलट का गढ़ माना जाता है, इसलिए कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार पार्टी इस सीट से जीत जरूर दर्ज करेगी। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बेहद कम मतों से जसकौर मीणा से हारी थी। लेकिन, इस बार माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट पर रोचक मुकाबला हो सकता है।