5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

दौसा. राजपूत समाज के विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

समाज उत्थान के लिए बेटियों का शिक्षित होना जरूरी  

Google source verification

दौसा. लवाण उपखण्ड मुख्यालय पर राजपूत समाज की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। राजपूत वैलफेयर सोसायटी पजीकृत की ओर किए गए विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ.यशवंत चौहान ने कहा कि समाज को आगे लाने के लिए बेटियों को आज के युग में शिक्षित करना जरूरी है।
इससे पहले सम्मेलन में सुबह महिलाओं ने एक परिधान में गोपालजी मन्दिर से कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकाली। डीजे की धुन पर महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी, वहीं पुरूष भी हाथों में झण्डे लेकर जयकारे लगाते चल रहे थे। कस्बे में जगह जगह तोरण लगाकर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को उपहार देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।
अन्य जिलों से भी आए समाज लोग: राजपूत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष महावीर बुन्देला, सचिव गोपालङ्क्षसह, रामप्रसाद मोहिल गीजगढ़ और अर्जुन ने बताया कि विवाह सम्मेलन में करोली, सवाईमाधोपुर, टोंक,दिल्ली,उज्जैन, जयपुर, दौसा,दतोब, बौंलीं,गगांपुर, कोटा, हाडोती,नागदा सहित अन्य जिलों से दूल्हा-दुल्हन आई। लवाण में समाज के लोगों ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए अपने मकानों में कमरे दिए और व्यवस्था की। दुल्हनों के लिए भी अलग से रहने व खाने पीने की व्यवस्था की गई।

ये दिए उपहार
विवाह सम्मेलन में जोड़ों को सोने चांदी के नथ-टीका, कनकती, चिटकी, पायजेब और घरेलू सामान में बैड, मिक्सी, कुर्सी सेट, फ्रीज-कूलर और कपड़े आदि सामान उपहार स्वरूप दिए गए।