15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा उपचुनाव परिणाम: रिजल्ट आने के बाद भी आखिर क्यों बढ़ गई भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की धड़कनें

दौसा विधानसभा उपचुनाव मतगणना के पहले राउण्ड से ही कांग्रेस बढ़त बनाती रही। कभी अंतर कम हुआ तो कभी ज्यादा। इससे दोनों ही दलों के समर्थकों की सांसें ऊपर-नीचे होती रही।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Nov 24, 2024

CG Election 2025

दौसा। विधानसभा उपचुनाव के तहत दौसा सीट पर करीबी मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा को 2300 वोट से पराजित किया। मतगणना के बाद भाजपा ने रिकाउंटिंग की मांग की। इस पर रेण्डमली दस बूथों की रिकाउंटिंग की गई।

इस दौरान भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई। केन्द्रीय पर्यवेक्षक की निगरानी में रिकाउंटिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि इसके बाद भी परिणाम नहीं बदला। शाम करीब पांच बजे रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया।

इससे पूर्व मतगणना के पहले राउण्ड से ही कांग्रेस बढ़त बनाती रही। कभी अंतर कम हुआ तो कभी ज्यादा। इससे दोनों ही दलों के समर्थकों की सांसें ऊपर-नीचे होती रही। 13वें राउण्ड तक कांग्रेस की बढ़त 11 हजार 139 मतों की थी, लेकिन एसटी बाहुल्य बूथों की गणना शेष थी।

यह भी पढ़ें : दौसा उपचुनाव में जीत के बावजूद क्यों दुखी हैं विजयी प्रत्याशी डीसी बैरवा

ऐसे में मुकाबला और रोचक हो गया। इसके बाद प्रत्येक राउण्ड में कांग्रेस प्रत्याशी की लीड कम होती गई, लेकिन भाजपा उतनी बढ़त नहीं ले पा रही थी जितनी जीतने के लिए आवश्यकता थी। आखिरकार 18 राउण्ड में मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस दौसा सीट पर जीत की तिकड़ी बनाने में कामयाब हो गई।

यह भी पढ़ें : BJP के हो-हल्ले में चुपचाप काम कर गई कांग्रेस, ST बाहुल्य बूथों पर भी कांग्रेस को मिले अच्छे मत