11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: हिस्ट्रशीटर की गोली मार कर हत्या, ढाबे पर खाना खाते समय हुआ था विवाद, मचा हड़कंप

Lalsot Firing : लालसोट शहर के कोथून मार्ग पर जमात चौराहे के निकट शुक्रवार दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Apr 10, 2026

फोटो पत्रिका नेटवर्क

दौसा। लालसोट शहर के कोथून मार्ग पर जमात चौराहे के निकट शुक्रवार दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि जमात चौराहे के पास ढाबे पर कुछ युवक खाना खा रहे थे । खाना खाने के दौरान युवकों में पुरानी रंजिश को आपस में कहासुनी हो गई। उसके बाद ढाबे से बाहर आकर एक युवक ने धर्मेंद्र उर्फ योगेन्द्र मीना पुत्र तेजाराम मीना (27) निवासी खेड़ला (मंडावरी) को गोली मार दी, जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर जयपुर रेफर कर दिया गया। धर्मेंद्र मीणा की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

कई मामले दर्ज

धर्मेंद्र मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने बताया कि धर्मेंद्र पुत्र तेजाराम को गन शॉट इंजरी थी।

आठ एक साथ खा रहे थे खाना

फायरिंग से कुछ देर पहले ढाबे में धर्मेन्द्र व कुछ युवकों ने दो अलग अलग टेबलों पर खाना खाया। एक टेबल पर 5 और दूसरी पर 3 युवक अलग-अलग बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान दोनों टेबलों के युवकों में कहासुनी हुई। बाद में सभी खाना खा कर वहां से बाहर निकल गए, इस बीच एक कार में बैठकर जाते समय आरोपियों ने धर्मेंद्र मीणा पर फायरिंग कर दी। आरोपी कार में बैठ कर मौके से फरार हो गए।

विधायक व पुलिस अधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल

सूचना पर विधायक रामबिलास मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा, डिप्टी एसपी दिलीप मीना एवं थानाधिकारी पवन कुमार जिला हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नांगल राजावतान के डिप्टी दीपक मीना व रामगढ पचवारा थानाधिकारी मदनलाल समेत अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी थाने पर पहुंचा।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग