7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

दौसा. समाजकंटकों ने चतुर्भुज भगवान की प्रतिमा को तोड़ा

तलावगांव गांव के चतुर्भुज मंदिर का है मामला  

Google source verification

दौसा. लालसोट उपखण्ड के तलावगांव गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने चतुर्भुज मंदिर में अज्ञात समाजकंटकों की ओर से चतुर्भुज भगवान की प्रतिमा को तोडऩे का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जायया लिया, फिलहाल इस घटना को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि को अज्ञात समाज समाजकंटकों ने चतुर्भुज मंदिर में चतुर्भुज भगवान की प्रतिमा को तोडऩे के बाद मंदिर के पास डाल दिया। बताया जा रहा है कि मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी थी और काले पत्थर से बनी से हुई थी। गुरुवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर लालसोट थाने के एएसआई रामचरण मीना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इसी दौरान प्रशासिनक अधिकारी भी तलावगांव जा पहुंचे।
कुछ देर बाद मौके पर डिप्टी एसपी अरविंद गोयल भी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर घटना का मौका मुआयना किया गया है, वहां एक परिवार मंदिर में भी रहता है। एक मूर्ति को तोड़ा गया है। शेष मूर्तियां सुरक्षित हैं। मामले को लेकर और पूछताछ की जाएगी।