घटना की जानकारी मिलने पर बालाजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीन सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है। इनमें घनश्याम पुत्र रामप्रकाश निवासी बसई, जिला एटा उत्तर प्रदेश, रमेश पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी सामोद, जिला जयपुर और शैलेश यादव पुत्र जनक सिंह निवासी ऐटा, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।