26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / रात में अचानक लापता हो गई 23 साल की पत्नी, परेशान पति पहुंचा थाने में, अब बीवी को तलाशने में लगे पुलिसकर्मी

रात में अचानक लापता हो गई 23 साल की पत्नी, परेशान पति पहुंचा थाने में, अब बीवी को तलाशने में लगे पुलिसकर्मी

विवाहिता के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता के पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 27 Jun 2025, 1:07 PM IST

patrika photo

patrika photo

जोधपुर में सूरसागर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता के पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार विवाहिता के पति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात उनकी पत्नी बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में अस्पतालों में बिगड़े हालात, मरीज परेशान, 6 मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट की कंपलीट स्ट्राइक, जयपुर में कल से हो सकती है कंपलीट स्ट्राइक

परिजनों ने बताया कि लड़की का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा। काफी देर तक इंतजार करने और खुद तलाश करने के बाद जब कोई जानकारी हाथ नहीं लगी तो शुक्रवार सुबह सूरसागर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने विवाहिता के पति की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुमशुदा लड़की की पहचान और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में दबोचा गया ऐसा फर्जी अधिकारी, जो होटलों में खा रहा था फ्री खाना और लोगों को डरा धमकाकर कर रहा था ठगी

पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाहिता घर से किस दिशा में गई और क्या कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है। फिलहाल पुलिस ने सभी चौकियों और कंट्रोल रूम को विवाहिता की गुमशुदगी की जानकारी भेज दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाहिता के कहीं जाने की संभावित वजहों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही विवाहिता की तलाश कर उसे घर वापस लाया जाएगा।