पाला जमा तो झुलस जाएगी फसल
टमाटर, मिर्च, मटर, बैंगन, गोभी सहित अन्य सब्जियों की फसलों की बुवाई करने वाले किसानों ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट होने व तापमान के पांच डिग्री से नीचे पहुंचने पर रबी की फसलों व सब्जी की फसलों पर पाला जम जाता है। पाला जमने से सब्जी की फसल झुलसकर नष्ट हो जाती है। ऐसी स्थिति होने पर किसानों के लिए मुनाफा दूर लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो जाएगा।