
घर में आग लगने से जला सामान
Dausa News: दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक घर में बीते चार दिन से अचानक आग लगने का मामला आसपास के क्षेत्र में एक अबूझ पहेली बना हुआ हैं। लोगों ने अचानक लगने वाली आग को रहस्यमयी करार दिया है। वहीं, इस घटना से परिजनों की रातों की नींद तक उड़ गई है। परिजनों सहित ग्रामीणों को अनहोनी का डर सता रहा है।
जानकारी के अनुसार बांदीकुई क्षेत्र के पंडितापुरा निवासी मीठालाल शर्मा के मकान के अलग अलग कमरों में अचानक आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके मकान में 24 जनवरी से 27 जनवरी तक प्रतिदिन आगजनी की घटना हो रही हैं।
अब तक करीब पांच बार आगजनी हुई। जिसमें पलंग, बिस्तर, किताबें, हैंगर पर टंगे कपड़ों सहित दरवाजे जलकर राख हो गए। इसको लेकर परिजनों व पंडितपुरा के ग्रामीणों की नीद उड़ी हुई हैं। इसको लेकर लोग तरह-तरह की बात करते भी नजर रहे हैं।
गांव में लगातार पिछले चार दिनों में पांच बार मीठालाल शर्मा के मकान में आगजनी की घटना होने से लोगों में भय व्याप्त हैं। जहां एक ओर लोग इसे किसी की साज़शि बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं।
लगातार आग के चार दिनों से लगने के कारण परिजनों सहित ग्रामीणों को अनहोनी का डर भी सता रहा है। परिजनों का कहना है कि सोमवार को भी सुबह करीब साढ़े आठ बजे हैंगर में टंगे कपड़ों में अचानक आग लग गई। पीड़ित के बताए अनुसार आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया हैं।
Updated on:
28 Jan 2025 09:55 am
Published on:
28 Jan 2025 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
