राजस्थान के जैसलमेर में फूटी जलधारा के बाद अब जोधपुर के बावड़ी में करीब पच्चीस सालों से बंद पांच सौ फीट गहरी ट्यूबवेल से अचानक ज्वलनशील गैस निकलने से हड़कंप मच गया। दो दिन पहले बंद ट्यूबवेल को चालू कर साफ करने के बाद पम्प डाला गया तो डेढ घण्टे चलने पर पानी के साथ गैस की बदबू आने पर ट्यूबवेल बंद किया गया।