3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dausa: हिस्ट्रीशीटर के हत्यारों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, भागने की कोशिश में बदमाश घायल

Pintu Meena Murder Case: राजस्थान के दौसा जिले में पिंटू मीणा हत्याकांड मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 16 Jun 2025, 1:52 PM IST

pintu-meena-murder-case

इसी जगह ​बदमाशों ने की थी पिंटू मीणा की हत्या। फोटो: पत्रिका

Pintu Meena Murder Case: पिंटू मीणा हत्याकांड मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर की फायरिंग की गंभीरता को देखते हुए शनिवार रात्रि एसपी सागर राणा ने थाने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर निर्देश दिए। इस पर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई।

वहीं, मुखबिर की सूचना पर कोट गांव पहुंची पुलिस ने कोट गांव के किले को घेर लिया और आरोपियों को सरेंडर करने को कहा। इस पर आरोपियों ने भागने के लिए फायरिंग कर दी। जहां बचाव में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए। जहां भागने के दौरान एक बदमाश चोटिल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया। एक दो दिन में घटना का खुलासा किया जाएगा।

एक आरोपी को भेजा रिमांड पर

बताया जा रहा की शनिवार शाम को कोट गांव में बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस पर उमेश, अंगद व अन्य एक साथी ने फायरिंग कर दी। जिसमें उमेश को पुलिस ने दबोच लिया। अन्य भगाने में सफल हो गए। रविवार को फायरिंग के आरोपी उमेश को न्यायालय में पेश करने पर रिमांड पर सौंप दिया है। पुलिस ने फिलहाल दो नामजद आरोपी डिटेन किए हैं। जिनमें गोवर्धन मीणा मंडावर थाने में व उमेश मीणा बालाहेड़ी थाने में बंद है। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर की पहले काटी नाक… फिर तोड़ी गर्दन, उतारा मौत के घाट

हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने की थी प्लानिंग

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर उस के शव पर अपनी गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। जिसके बाद खुद ही वे पुलिस को सूचना देने पहुंच गए कि उनकी गाड़ी से एक एक्सीडेंट हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को दबोच कर वाहन को जब्त कर लिया। पूछताछ में घटना का खुलासा कर दिया। मृतक पिंटू बालाहेड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

मृतक के पिता ने दी थी नामजद रिपोर्ट

मृतक पिंटू मीणा के पिता रामखिलाड़ी मीणा ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा बेटा हरिसिंह मीणा उर्फ पिंटू राम 13 जून को करीब 5 बजे अलवर जिले के उकेरी गांव में बहिन से मिलने की कहकर घर से गया था। उसके बाद 14 जून 2025 सुबह करीब 6 बजे भतीजों व गांव वालों से सूचना मिली कि हरिसिंह की बीती रात्रि करीब पांच से छह जनों ने मिलकर मार दिया।

साथ में भतीजा कुलदीप व नानकराम पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी हिंगोटा भी हरिसिंह के साथ में थे। उन्होंने बताया कि अंगद मीणा, उमेश मीणा खेड़ा मंगल सिंह, गोवर्धन मीणा नागल सहित अन्य ने मिलकर पिंटू की हत्या कर दी व शव को पुलिस थाने ले गए। थाने पहुंच गिरतारी की मांग को लेकर रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें: बलात्कार के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, एसयूवी में सवार होकर भागा बदमाश

यह है मामला

बताया जा रहा है कि बदमाशों व हिस्ट्रीशीटर में पुरानी बातों को लेकर आपसी रंजिश थी। मृतक युवक फिलहाल पुलिस की मुखबिरी करता था। जिसने बदमाशों की मुखबिरी पुलिस को दी थी। जिसे लेकर बदमाश हिस्ट्रीशीटर पिंटू से नाराज थे। जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने प्लानिंग के तहत बुलाया। बाद में एक निजी कॉलेज के समीप सुनसान जगह पर शराब पार्टी की। जो देर रात्रि तक चली। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने घटना से पहले तीन बार शराब मंगवाई। नशे में धुत्त होने पर पिंटू के साथ बदमाशों ने लाठी, डंडों व अन्य हथियार के साथ मारपीट शुरू की। साथ ही उसकी नाक, हाथ की अंगुली, पैर आदि अंगों को तोड़ डाला। बाद में उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी के नहीं देवरानी के थे अवैध संबंध, जेठ की हत्या का हैरान करने वाला सच आया सामने