दौसा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर आवश्यक अस्थाई आधार (यूटीबी) पर कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत बुधवार को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए दस्तावेज सत्यापन व साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण की गई। सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि पूर्व में 16 अगस्त को भी एएनएम पद के लिए साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन हुए थे। तब शेष रही जिले की 134 अभ्यर्थियों को बुधवार को बुलाया गया, इनमें से 97 उपस्थित हुई।
सीएमएचओ ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए वर्णमाला के अनुसार 14, 15, 18 व 20 सितम्बर को इंटरव्यू होंगे। इसमें 130 पदों के लिए सर्वाधिक 1986 आवेदन जमा हुए हैं। नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार गुरुवार को ए से जी तक के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन व साक्षात्कार होगा। शुक्रवार को एच से एम, 18 सितम्बर को एन से आर तथा 20 सितम्बर को एस से जेड तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।