6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 15 घायल, कई की हालत गंभीर

राजस्थान के दौसा में जीप और कोल्ड ड्रिंक से भरे मिनी ट्रक में भिड़ंत, छह लोगों की मौत, 10 से 15 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

less than 1 minute read
Google source verification
road accident

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 15 घायल, कई की हालत गंभीर

जयपुर। अलवर-करौली राजमार्ग पर महुवा-मंडावर के मध्य मंगलवार को भीषण सडक़ हादसे में 6 जनों की मौत हो गई तथा एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर अवस्था में रैफर कर दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। जीप में दबे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिला कलक्टर कमर चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने भी महुवा पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार महुवा-मंडावर रोड पर हुड़ला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर महुवा की ओर से सवारियों से ओवरलोड जीप जा रही थी। सामने मंडावर की ओर से शीतल पेय की बोतलों से भरा ट्रक आ रहा था। ट्रक के सामने एक टै्रक्टर आने पर अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह महुवा की ओर से जा रही चलती जीप पर पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मंडावर और महुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जीप में दबे लोगों को मशक्कत के बाद ग्रामीणों व जेसीबी मशीन की सहायता से निकालकर एंबुलेंस से महुवा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जीप चालक सहित छह लोगों को महुवा अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जिनके शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

इनकी हुई मौत

हादसे में जीप सवार रामखिलाड़ी पुत्र धांधूराम निवासी भैसावत थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर, मुकेश (33) पुत्र लक्ष्मण बैरवा निवासी उकरूंद, रमेश (45) पुत्र श्योचंद बड़ाबास थाना मंडावर, साबुद्दीन (28) पुत्र रसूल निवासी उकरूंद थाना मंडावर, रोहित (15) पुत्र अमरसिंह जाति राजपूत निवासी रामपुरा रैणी जिला अलवर तथा शिवलाल (40) पुत्र रामसिंह निवासी पाटोली थाना बालाहेड़ी की मौत हो गई।