
बांदीकुई. श्री खाटू नरेश जन सेवा समिति की ओर से श्री श्याम मंदिर के चल रहे पांच दिवसीय श्री श्याम वार्षिकोत्सव केचौथे दिन रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। सुबह पंचायत समिति परिसर से शोभायात्रा रवाना हुई। जो कि बसवा रोड, स्टेशन रोड, आगरा फाटक, पीडब्ल्यूडी तिराहा, सिकंदरा रोड एवं पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय के समीप होकर वाटर वक्र्स कॉलोनी से कार्यक्रम स्थल पहुंची। यात्रा में हजारों महिला एवं पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का प्रमुख मार्गो पर पुष्प वर्षा कर एवं स्वागत द्वार लगाकर अभिनंदन किया।
श्रद्धालु भजनों पर नाचते हुए एवं हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। भक्ति संगीत की धुनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रृद्धालुओं ने जगह-जगह आरती कर खुशहाली की कामना की। यात्रा में खाटू नरेश्, राधा-कृष्ण एवं रामदरबार की जीवंत झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। यात्रा का श्री श्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान, व्यापार मण्डल की ओर से भी स्वागत किया गया। यात्रा में अध्यक्ष प्रभू दयाल गुप्ता,बाबूलाल धनावडय़ा, बाबूलाल द्वारापुरा, राजेन्द्र लाटा, समाज सेवी भागचंद टांकडा, पं.विष्णुदत्त शर्मा, प्रहलाद शर्मा, महेन्द्रकुमार शर्मा, विष्णु जैमन, पं.सत्यनारायण शास्त्री, मूलचंद, एडवोकेट श्याम सुन्दर अग्रवाल, दिनेशचंद, हजारीलाल, श्यामलाल, प्रभू झालानी रामकिशोर,सुशील गुप्ता मौजूद रहे।
251 आसनों पर किया सामूहिक सुन्दकाण्ड पठन
बांदीकुई. हनुमान जयन्ती पर गोपाल भक्ति आश्रम में शनिवार शाम 251 आसनों पर संगीतमय सामूहिक सुन्दरकाण्ड के पठन किए गए। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संत दयालदास के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। मंदिर को विभिन्न प्रकार के पुष्प मालाओं से सजाया गया। हनुमान जी का चोला चढाकर आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई। इस मौके पर राजेन्द्र लाटा, गिर्राज प्रसाद टीटी, सुनील शर्मा, नवल घीया, दिनेश पंचोली, बृजकिशोर ,महेश नांगल, सुखदेव, बाबूलाल द्वारापुरा, गोपाल सिंह कल्याणवत, हरगोविन्द विजय ने भी शिरकत की। सुन्दरकाण्ड के बाद महाआरती और प्रसादी वितरण कार्यक्रम हुआ।.
इसी प्रकार अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर सिकंदरा रोड स्थित विजय वाटिका में संगीतमय सामूहिक सुंदरकाण्ड के पठन किए गए। अध्यक्ष डॉ.सुमेश विजय ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इसी प्रकार टीले वाले बालाजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी कार्यक््रम हुए।
Published on:
01 Apr 2018 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
