22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा : विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जिंदा बची बेटी ने खोला पिता का राज

राजस्थान के दौसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता 9 साल की बेटी के साथ आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गई। हालांकि, बेटी उछलकर दूर गिरी और उसकी जान बच गई।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Kamal Mishra

Feb 22, 2026

Dausa women

मृतक महिला (फोटो-पत्रिका)

दौसा। ग्राम ठिकरिया निवासी अनिता मीणा (29) पुत्री घासीलाल मीणा ने प्रताड़ना से परेशान होकर झर रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके साथ मौजूद 9 वर्षीय पुत्री प्रीति उछलकर दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार अनिता का विवाह जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के पापड़ गांव निवासी नमो नारायण मीणा के साथ हुआ था। यह उसका दूसरा विवाह था। पहली शादी से उसकी एक पुत्री प्रीति है। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अनिता के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।

बेटी ने खोला प्रताड़ना का राज

मृतका की 9 वर्षीय पुत्री प्रीति ने बताया कि उसकी मां के साथ रोज मारपीट होती थी। उसने आरोप लगाया कि करीब छह माह पूर्व उसकी मां के गर्भ में पल रहे बच्चे को जबरन खत्म करवा दिया गया और नसबंदी भी करवा दी गई। बच्ची के अनुसार ससुराल पक्ष कहता था कि उसे केवल घर के काम के लिए लाया गया है और मां-बेटी दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था।

इन मामलों में दर्ज हुआ केस

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए बच्ची के बयान दर्ज किए। परिजनों की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट, भ्रूण हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।