7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan politics : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उमड़ा सियासी सैलाब, गहलोत के आने की संभावना, बड़ी संख्या कांग्रेस नेता मौजूद

Rajesh Pilot death anniversary : पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की आज पुण्यतिथि है। दौसा में जिला मुख्यालय के पास जीरोता-भंडाना स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हो रहा है।

2 min read
Google source verification
patrika photo

patrika photo

Rajesh Pilot : पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की आज पुण्यतिथि है। दौसा में जिला मुख्यालय के पास जीरोता-भंडाना स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हो रहा है। श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे है। भरतपुर सांसद संजना जाटव, करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, इंद्राज गुर्जर, निर्मल चौधरी, नसीम अख्तर इंसाफ, राकेश पारीक, सविता मीणा, पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, उदयलाल आंजना, पूर्व विधायक गंगा देवी, जीआर खटाना, जोगिंदर अवाना, पीआर मीणा बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा, झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला, हिंडौन विधायक अनिता जाटव, प्रशांत बैरवा सभास्थल पहुंचे है। सभा में प्रदेश भर से कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटे है।

यह भी पढ़ें

गर्भवती महिला ने टेम्पो में दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल के गेट पर ही हो गया बच्चा, दौड़ा नर्सिंग स्टाफ

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आने की संभावना भी है। सचिन पायलट ने आज एक्स पर लिखा है मैं अपने दिवंगत पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज ही के दिन 25 साल पहले वो हमें छोड़कर चले गए। लेकिन वे आज भी हमारे दिलों और यादों में जीवित हैं। बेहद साधारण पृष्ठभूमि से शुरू होकर उन्होंने भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट से लेकर सफल राजनेता तक का सफर तय किया। वे न केवल एक शानदार पिता बल्कि एक ज़मीन से जुड़े नेता भी थे। मुझे जो सबसे ज्यादा याद आता है, वो है उनकी आकर्षक मुस्कान।

यह भी पढ़ें

16 साल की लड़की को पड़ोसी ने बहाने से घर बुलाकर लूटी अस्मत, गंदे वीडियो भी बनाए, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

एक अन्य पोस्ट में सचिन पायलट ने अपने पिता की आवाज और पुरानी तस्वीरों से सजे एक वीडियो को साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, आज 11 जून 2025, मेरे पिता स्व. राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उनकी जनसेवा, सच्चाई और साहस मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया था वे अपने विनम्र व्यवहार, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण से हर दिल में अपनी जगह बना पाए। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

यह भी पढ़ें

भाई ने अपनी बहन की सहेली के साथ मौका देखकर किया Rape, 23 साल की युवती के साथ हुआ दुष्कर्म

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के दौरान बैठक व्यवस्था के लिए राजेश पायलट स्मारक परिसर में मौसम अनुकूल डोम तैयार किया गया है। यहां पर विशाल सभा का आयोजन हो रहा है। स्मारक पर प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जीरोता स्थित स्मारक पर कई वर्षों बाद दूसरी बार आज आएंगे। इससे पहले गहलोत अपने दूसरे कार्यकाल में बतौर मुख्यमंत्री स्मारक पर नवस्थापित मूर्ति का अनावरण करने आए थे। उस वक्त हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी जीरोता आए थे, जिन्होंने सभा को भी संबोधित किया था। ऐसे में सचिन पायलट के बुलावे पर पूर्व सीएम गहलोत के दौरे को लेकर कई तरह की सियासी चर्चाएं बनी हुई हैं।