6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में ERCP पर फिर गरमाई सियासत, गहलोत बोले-जनता को धोखा दे रही भजनलाल सरकार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक बार फिर ईआरसीपी के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ईआरसीपी पर धन्यवाद यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ईआरसीपी को लेकर बीजेपी पर लगातार हमलावर है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Suman Saurabh

Feb 25, 2024

ashok_gehlot.jpg

Politics on ERCP : दौसा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक बार फिर ईआरसीपी के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ईआरसीपी पर धन्यवाद यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ईआरसीपी को लेकर बीजेपी पर लगातार हमलावर है। अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ईआरसीपी को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व सीएम गहहोत ने कहा कि भाजपा नेता ईआरसीपी को लेकर भ्रम पैदा कर रहे है और प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज सुबह राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए जयपुर से धौलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान अशोक गहलोत का दौसा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला। गहलोत ने ईआरसीपी के साथ-साथ किसान आंदोलन, पेपर लीक और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर बीजेपी को खूब सुनाया।

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा नेता ईआरसीपी को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं और प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे हैं। वसुंधरा राजे के समय ईआरसीपी पर डीपीआर बना था, लेकिन बीजेपी अब नया नाम देकर धन्यवाद यात्रा निकाल रही हैं। ये सब धोखा है और कोई काम बढ़ने वाला नहीं है। बीजेपी वाले धोखा देकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी वाले घबराए हुए हैं कि कहीं धोखे के कारण हालत खराब ना हो जाए, ऐसे में इन लोगों ने ईआरसीपी को नया नाम दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले ये सिर्फ इनका जुमला है। साथ ही गहलोत ने पूछा कि डीपीआर में जो 2 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का प्रावधान है, उसका क्या हुआ?

यह भी पढ़ें : ERCP पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल, BJP की धन्यवाद यात्रा पर भी कसा तंज

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि आज देश में हिंसा का माहौल है। मोदी सरकार देश के अन्नदाताओं के साथ अन्याय कर रही है। इसके लिए पूरा देश भाजपा वालों को माफ नहीं करेगा। पंजाब और हरियाणा में किसानों पर सरकार गोली चला रही है। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में 7 किसान मारे जा चुके है। प्रधानमंत्री मोदी के वादे के बाद भी काले कानून को वापस नहीं लिया जा रहा है। जो किसान फायरिंग में मारे गए हैं, उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी, ये कोई नहीं जानता। अगर केंद्र सरकार उन्हें मुआवजा दें तो क्या फर्क पड़ेगा।


पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पेपरलीक पर उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों में पेपर लीक हो रहे हैं। राजस्थान में बीजेपी की सरकार बने तीन महीने हो गए। इन दिनों में रेप और डकैती कितनी हुई, सबको पता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चली गई, लेकिन मैं इन्हें हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि हमारी योजनाओं को बंद ना करें।