इस पर डिप्टी एसपी दिलीप मीना की अगुवाई में टीम ने एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बना भेजा। सूचना पुख्ता होने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस वाहन को देख कर होटल के रिसेेप्शन पर बैठा एक लड़का भाग छूटा। पुलिसकर्मियों ने पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद होटल की पहली मंजिल पर एक कमरे के बाहर एक लड़का बैठा हुआ मिला एवं कमरे में एक महिला मौजूद थी।