4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: पद्मावती फिल्म के विरोध में लगाए नारे, भंसाली का पुतला बनाकर जुलूस निकाला

लवाण कस्बे के चांदनी चौक में श्रीक्षत्रिय युवक संघ शाखा लवाण व सर्वसमाज के लोगों ने जुलूस निकाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 19 Nov 2017, 8:59 PM IST

पद्मावती

लवाण. पद्मावती फिल्म का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में रविवार को लवाण कस्बे के चांदनी चौक में श्रीक्षत्रिय युवक संघ शाखा लवाण व सर्वसमाज के लोगों ने पद्मावती फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर संजय भंसाली का पुतला बनाकर जुलूस निकाला। युवाओं का कहना था फिल्म में पद्मावती के इतिहास को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो मजबूरी मेंं आन्दोलन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि पद्मावती फिल्म को रिलीज होने से रोकने के लिए सोमवार को सर्व समाज के लोग तहसीलदार को मौन धारण करके ज्ञापन देंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ किया तो वे कुछ भी करने को तैयार हैं। फिल्म को रिलीज होने से रोकने के लिए विभिन्न संगठन भी आगे आने लगे हैं। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की हे।

कर्मचारी आज से करेंगे विरोध-प्रदर्शन


दौसा. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रांतव्यापी आंदोलन के अगले चरण की घोषणा कर दी है। सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कराने एवं संयुक्त संघर्ष समिति के 7 सूत्री मांंगों की अनदेखी करने के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संघर्ष का चरण 20 नवम्बर से शुरू किया जाएगा।

जिला महामंत्री अखिलेश शर्मा ने बताया कि 20 नवम्बर को जिले के सभी तहसील, उपखण्ड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। 23 नवम्बर को क्षेत्रीय विधायकों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। 29 व 30 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालयों सहित जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 3 दिसम्बर को 51 विभिन्न कर्मचारी संगठन के सभी महासंघ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले संघर्षरत हैं।

प्रधानाचार्य एपीओ


मंडावर. यहां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने एपीओ कर दिया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डीडेल ने शनिवार को आदेश जारी कर प्रशासनिक कारणों के चलते राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मिथलेश लेखरा को एपीओ कर मुख्यालय बीकानेर में हाजिरी देने के निर्देश दिए। उनकी जगह बीना मीना को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया।