Rajasthan by-election : हॉट सीट दौसा उपचुनाव में भाजपा की ओर से जगमोहन मीना को टिकट देने के बाद से कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मशक्कत जारी है। स्थानीय स्तर से एससी वर्ग से एक दावेदार का नाम चर्चा में है, लेकिन अभी प्रदेश स्तर पर मंथन चल रहा है। ओबीसी व सामान्य वर्ग के तीन-चार दावेदार कतार में है। पार्टी आलाकमान चाहता है कि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना के भाई को टक्कर देने के लिए सशक्त उम्मीदवार मैदान में उतारा जाए। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। कांग्रेस को अपने परपरागत वोट बैंक में सेंध लगने की आशंका है, ऐसे में अब काफी मंथन किया जा रहा है। वैसे राजस्थान में उपचुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की आज सोमवार को बैठक होगी।