
Rajasthan Crime News: राजस्थान के दौसा जिले के सिकराय कस्बे में पति.पत्नी के बीच हुआ विवाद दर्दनाक अंजाम तक पहुंच गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक.दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हिंसक झगड़े में पत्नी अफसाना बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
किराए के मकान में हुआ खूनी संघर्ष
मृतका अफसाना बानो सिकराय अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। हाल ही में उसका ट्रांसफर हुआ था और सोमवार को ही वह अपने पति के साथ किराए के मकान में शिफ्ट हुई थी। इसी दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे.धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों ने चाकू निकाल लिए और एक.दूसरे पर वार कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला
घटना की सूचना मिलते ही सिकराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पति.पत्नी को पहले सिकराय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते दोनों को दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने अफसाना बानो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति आजाद का इलाज जारी है।
भीलवाड़ा जिले के रहने वाले थे पति.पत्नी
मृतका अफसाना बानो और उसका पति आजाद भीलवाड़ा जिले के बैरी गांव के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी।
Published on:
25 Mar 2025 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
