14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: टायर पंक्चर सुधारने वाले की बेटी सोनम ने महिला क्रिकेट में खेला अंडर-19 वनडे

National Sports Day: प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती, इस बात को क्षेत्र के पाली गांव निवासी सोनम सैनी ने चरितार्थ किया है। 17 वर्ष की सोनम अब महिला क्रिकेट में देश के लिए अंडर-19 वनडे, अंडर-19 राजस्थान 20-20, अंडर-19 इंडिया कैंप, अंडर-19 जोनल क्रिकेट अकादमी, अंडर-19 नेशनल क्रिकेट अकादमी, 20-20 महिला राजस्थान सीनियर सहित राजस्थान रणजी खेल चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Aug 29, 2023

image_2023-08-29_14-32-45.png

भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना के साथ सोनम सैनी।

दौसा/महुवा। National Sports Day: प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती, इस बात को क्षेत्र के पाली गांव निवासी सोनम सैनी ने चरितार्थ किया है। 17 वर्ष की सोनम अब महिला क्रिकेट में देश के लिए अंडर-19 वनडे, अंडर-19 राजस्थान 20-20, अंडर-19 इंडिया कैंप, अंडर-19 जोनल क्रिकेट अकादमी, अंडर-19 नेशनल क्रिकेट अकादमी, 20-20 महिला राजस्थान सीनियर सहित राजस्थान रणजी खेल चुकी है। इनके अलावा दर्जनों क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अवार्ड प्राप्त कर चुकी है।


सोनम ने बताया कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव प्रदीप नगर से प्रेरणा मिली। इसके बाद लगातार आगे बढ़ रही हैं। उसकी सोच यह है कि क्षेत्र के अन्य बच्चे भी क्रिकेट में आगे बढ़े और अपना भविष्य बनाएं। ऐसे में अब एक क्रिकेट अकादमी शुरू भी कर दी है, जिसमें जयपुर, भरतपुर, दौसा, बांदीकुई, सिकंदरा सहित अन्य इलाकों के करीब 40 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अभावों को मात देकर अर्चना ने बनाई पहचान, वेट लिफ्टिंग में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर जीते 21 मेडल

सोनम का लक्ष्य अब भारतीय क्रिकेट की महिला मुख्य टीम में खेलने की है। उसके साथ भाई कुलदीप टाइगर सैनी भी क्रिकेट खेलता है। पिता कंवरपाल सैनी ने टायर पंक्चर सुधारकर बेटी को आगे बढ़ाया है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद बच्चों को कोचिंग दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके सामने आर्थिक संकट कभी नहीं आने दिया।