31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान में यहां बनेगा अटल पथ, नेशनल हाइवे को स्टेट हाइवे से जोड़ेगा; सफर होगा आसान

दौसा जिले में 8 करोड़ 10 लाख की लागत से बनने वाली सडक़ों का वर्चुअल शिलान्यास हुआ। यहां अलट पथ भी बनेगा, जो नेशनल हाइवे को स्टेट हाइवे से जोड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 13 Jan 2025, 3:19 PM IST

road

लालसोट। राजस्थान के दौसा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में 8 करोड़ 10 लाख की लागत से बनने वाली सडक़ों का वर्चुअल शिलान्यास किया।

डिडवाना कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड पर 3 करोड़ की लागत से एनएच 148 से स्टेट हाइवे 24 वाया भूतेश्वर गोशाला, राउमावि व बस स्टैण्ड तक 1.70 किमी लंबे अटल पथ एवं 5 करोड़ 10 लाख की लागत से 9.25 किमी लंबे लालसोट-खटवा रोड का चौड़ाई करण व नवीनीकरण कार्य का मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री वर्चुअल ने शिलान्यास किया।

डिडवाना कस्बा व सावित्री बाई फुले सर्किल पर शिलान्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमे विधायक रामबिलास मीना ने पूजा अर्चना के बाद लोकार्पण पट्टिकाओं का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि लालसोट नगर परिषद के विस्तार से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, डिडवाना कस्बे की प्रत्येक गली में रोड, नाली निर्माण एवं रोडलाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं आमजन को मिलेगी एवं सभी वंचित क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।

ग्रामीणों का सफर होगा आसान

विधायक ने कहा कि डिडवाना में अटल पथ व लालसोट-खटवा रोड निर्माण से हजारों ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी, उन्होंने डिडवाना सीएचसी को मॉडर्न सीएचसी में क्रमोन्नत कराने, 22 मील बस स्टैण्ड पर रेलवे स्टेशन के बारे में विभाग के अधिकारियों से वार्ता, नली वाली माताजी का रोड इसी बजट में पूरा होने का भरोसा भी दिया।

डिडवाना में विधायक का हुआ स्वागत

डिडवाना ग्राम पंचायत को लालसोट नगर परिषद में जोडऩे पर विधायक रामबिलास मीना का स्थानीय ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत करते हुए आभार जताया गया। विधायक ने यहां सबसे पहले रामदेव मंदिर में दर्शन किए। वहां विधायक को डीजे व गाजे बाज के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां ग्रामीणों ने विधायक को 51 किलो की माला पहना कर व 51 मीटर लंबा साफा पहना का आभार जताया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 25 जिलों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, बीकानेर और जोधपुर में बदला समय, देखें-कौनसे जिले में कितने दिन का अवकाश

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इस जिले को 400 करोड़ की सौगात, 153 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़